{"_id":"647c4c1e5618c93d0e09bc39","slug":"two-people-died-in-separate-road-accidents-in-siwan-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत; एक शादी समारोह में तो दूसरा जा रहा था बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत; एक शादी समारोह में तो दूसरा जा रहा था बाजार
Sun, 04 Jun 2023 02:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:02 PM IST
सार
सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीबी नगर थाना क्षेत्र में बाजार जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। पहला मामला दरौंदा थाना क्षेत्र का है। जहां मृतक की पहचान दीनानाथ गुप्ता के रूप में की गई है। वहीं, दूसरी घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र की है। जहां मृतक की पहचान रंजन यादव के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
एक शादी समारोह में तो दूसरा जा रहा था बाजार
जानकारी के मुताबिक, सीवान में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पूरबसिया गांव निवासी दरौंदा में एक शादी समारोह में शामिल होने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी दरौंदा थाना क्षेत्र के ही लीलाशाह पोखरा के पास पीछे से तेज रफ्तार सिटी राइड बस ने मोटरसाइकिल में तेज टक्कर मार दी। उसके बाद दीनानाथ गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी घटना में, जीबी नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज निवासी रंजन यादव अपने घर से मोटरसाइकिल से नवका बाजार जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। रंजन यादव को आसपास के लोगों की मदद से सीवान सदर अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीवान जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।