{"_id":"59362f4a4f1c1b831c9c827a","slug":"two-men-tied-upside-down-and-beaten-for-stealing-chairs-from-a-wedding-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कुर्सी चुराने पर 2 लोगों को पेड़ से उल्टा लटकाया, जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कुर्सी चुराने पर 2 लोगों को पेड़ से उल्टा लटकाया, जमकर पीटा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing five chairs
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में मानवीयता की हदें पार करने का मामला सामने आया है जहां दो युवकों की निर्दयतापूर्वक पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। कैमूर जिले में एक शादी समारोह चल रहा था उसी वक्त वहां अचानक हंगामा मच गया। कुछ लोगों ने दो युवकों को पड़े से लटका दिया और फिर उन्हें बुरी तरह से डंडों से पीटने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर वहां क्या चल रहा है?
बाद में मालूम चला कि युवकों पर समारोह से कुर्सी चुराने का आरोप है। दोनों पीड़ितों की पहचान राजकुमार बिंद और बीरबल बिंध के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाद में मालूम चला कि युवकों पर समारोह से कुर्सी चुराने का आरोप है। दोनों पीड़ितों की पहचान राजकुमार बिंद और बीरबल बिंध के रूप में की गई है।
हालांकि दोनों को देर रात दोनों को छोड़ दिया गया था। उनके गरीब परिवारों से शादी समारोह से लापता होने वाली पांच कुर्सियों के लिए 3,000 रूपये का भुगतान करवाया गया। यह घटना पश्चिमी बिहार के कैमूर जिले के नुआओन पुलिस स्टेशन के तहत सोनबार्स गांव में हुई है। बता दें कि इस बर्बर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।Kaimur (Bihar): Two men tied upside down and beaten for stealing chairs from a wedding pic.twitter.com/UXRfVlryJ7
— ANI (@ANI_news) June 6, 2017विज्ञापन
विज्ञापन