{"_id":"640b00082e244cc160003c5b","slug":"two-houses-burnt-to-ashes-due-to-gas-cylinder-explosion-in-bettiah-one-person-got-scorched-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bettiah: गैस सिलेंडर फटने से दो घर जलकर राख, आग पर काबू पाने के दौरान एक व्यक्ति भी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bettiah: गैस सिलेंडर फटने से दो घर जलकर राख, आग पर काबू पाने के दौरान एक व्यक्ति भी झुलसा
Fri, 10 Mar 2023 03:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 10 Mar 2023 03:31 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार रात बलुआ देवराय गांव में सभी लोग अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब 12 बजे अचानक से दो ग्रामीणों के घर में आग लग गई। इससे घरों में रखा हुआ सभी सामान जल कर खाक हो गया।
विज्ञापन
बेतिया में सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो घर हुए खाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में गैस सिलेंडर फटने से दो घर जलकर राख हो गए। घटना जिले के योगापट्टी प्रखंड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच बलुआ देवराय गांव की है। जहां गुरुवार रात अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। वहीं, आग लगने की इस घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गैस लीक होने से लगी आग
स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात गांव में सभी लोग खाना खा कर अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब 12 बजे गैस लीक होने के कारण अचानक से मोतीलाल यादव के घर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में मोतीलाल और उनके पुत्र संजय यादव का घर जलकर खाक हो गया। आग लगने से घर में रखे दाल, चावल, मोटरसाइकिल, रुपये और कपड़े सब कुछ जल कर खाक हो गया।
विज्ञापन
वहीं, घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग बुझाने की कोशिश करने के दौरान ग्रामीण बृजेश यादव बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
'पीड़ित को हर संभव मदद देने की जाएगी कोशिश'
पीड़ित मोतीलाल यादव ने बताया कि घटना की जानकारी योगापट्टी अंचलाधिकारी को दी गई है। वहीं, योगापट्टी अंचलाधिकारी प्रियव्रत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए अधिकारी को भेजा जा रहा है। जो भी सरकारी स्तर पर मदद होगी उसे अग्नि पीड़ित को मुहैया कराने में हर संभव कोशिश की जाएगी।