फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two Hiva trucks collide, driver and co-driver seriously injured

Bihar: एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा; दो हाइवा ट्रकों की टक्कर, चालक-उपचालक गंभीर रूप से घायल

Mon, 30 Jun 2025 06:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 06:12 PM IST
सार

बिहार के खगड़िया जिले में एनएच-31 पर सतीशनगर-नारायणपुर बॉर्डर के पास सोमवार को दो हाइवा ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गिट्टी लदे ट्रक के चालक मनीष कुमार और उपचालक अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Two Hiva trucks collide, driver and co-driver seriously injured
खगड़िया में NH-31 पर भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले में एनएच-31 पर सतीशनगर-नारायणपुर बॉर्डर के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो हाइवा ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गए। हादसे में गिट्टी लदे ट्रक का चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागलपुर से गिट्टी लदा एक हाइवा ट्रक आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक खाली था। बताया जा रहा है कि खाली ट्रक के चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में नवादा जिले के गोपालपुर निवासी दीपक यादव के पुत्र मनीष कुमार (चालक) और रामदेव यादव के पुत्र अंकित कुमार (उपचालक) गंभीर रूप से घायल हो गए। मनीष कुमार टक्कर के बाद कुछ देर तक ट्रक में फंसा रहा।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पसराहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे चालक को बाहर निकाला। पहले उसे नारायणपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, खाली ट्रक का चालक मामूली रूप से घायल हुआ है और सुरक्षित बताया जा रहा है। टक्कर के बाद NH-31 पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने दल-बल के साथ पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे महज तीन दिन पहले, 27 जून को भी NH-31 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टला था। उस समय सड़क पर मरम्मत कार्य चल रहा था और मार्ग वन-वे कर दिया गया था। एक कोच सड़क किनारे खड़ी थी, जिसे पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे कोच खाई में जा गिरी। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित बच गए थे। एनएच-31 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोग और वाहन चालक प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed