{"_id":"645e2285a895f69ac7085909","slug":"two-friends-went-to-bathe-in-budhi-gandak-river-drowned-in-samastipur-one-dead-body-found-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए दो दोस्तों की डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए दो दोस्तों की डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
Fri, 12 May 2023 04:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 12 May 2023 04:57 PM IST
सार
लोगों ने बताया कि अनुज अपने मित्र पंकज के साथ बूढ़ी गंडक नदी के नरहन घाट के पास स्नान कर रहा था। वहां पर कई और लोग भी स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पंकज अचानक गहरे पानी में चला गया। लोगों का कहना है कि अपने मित्र को बचाने के चक्कर में अनुज भी गहरे पानी में चला गया। इससे दोनों डूब गए।
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में शुक्रवार दोपहर को स्नान करने गए दो दोस्त डूब गए। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद करने में सफलता पाई है। जबकि दूसरे की तलाश अभी जारी है। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही भुसवर गांव निवासी अजय कुमार के बेटे अनुज कुमार (18) के रूप में की गई है। जबकि लापता युवक विभूतिपुर पूरव पंचायत के वार्ड 8 निवासी लालो शर्मा के बेटा पंकज कुमार (18) बताया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढ़ने के लिए लोग प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक अनुज कुमार की फाइल फोटो
लोगों ने बताया कि अनुज अपने मित्र पंकज के साथ बूढ़ी गंडक नदी के नरहन घाट के पास स्नान कर रहा था। वहां पर कई और लोग भी स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पंकज अचानक गहरे पानी में चला गया। लोगों का कहना है कि अपने मित्र को बचाने के चक्कर में अनुज भी गहरे पानी में चला गया। इससे दोनों डूब गए। घाट पर स्नान रहे आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अपने प्रयास से अनुज का शव बरामद कर लिया। जबकि पंकज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी से निकाल कर अनुज को विभूतिपुर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिवार वालों के दबाव पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर सदर अस्पताल में भी डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पंकज को ढूंढ़ने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं।