फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two arrested including leader of ATM cutter gang in Aurangabad

Aurangabad: एटीएम कटर गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार, यूपी व बंगाल से पुलिस ने की गिरफ्तारी, एक कार भी बरामद

Thu, 21 Dec 2023 03:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Dec 2023 03:36 PM IST
सार

Aurangabad: औरंगाबाद पुलिस ने एटीएम गिरोह के सरगना समेत दो को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना के पास से एटीएम काटने की घटनाओं को अंजाम देने में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की हैं।

विज्ञापन
Two arrested including leader of ATM cutter gang in Aurangabad
एटीएम कटर गिरोह के सरगना समेत दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय एटीएम कटर गिरोह का उद्भेदन किया है। फिलहाल पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना के पास से एटीएम काटने की घटनाओं को अंजाम देने में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की हैं। साथ ही अन्य आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई है। पूरे गिरोह के उद्भेदन और शेष सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पुलिस ने गठित किया था विशेष अनुसंधान दल
औरंगाबाद के दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार ऋषिराज ने गुरूवार को दोपहर यहां प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले दिनों मदनपुर में एटीएम काट कर 4 लाख 47 हजार की लूट और ओबरा तथा औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग एटीएम को काटकर लूट का प्रयास करने की घटना घटी थी। इन घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था।
विज्ञापन


स्विफ्ट कार के साथ हुई सरगना की गिरफ्तारी
वि
शेष अनुसंधान दल ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए घटनाओं को अंजाम देने में प्रयुक्त की जा रही स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरोह के सरगना विवेक कुमार को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के श्रीरामपुर थाना के श्रीकृष्णा नगर में छापेमारी कर गिरोह के प्रमुख सदस्य अमरेंद्र कुमार सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आपत्तिजनक चीजें भी हुई बरामद
दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से एटीएम कटिंग की घटनाओं को अंजाम देने में प्रयुक्त की जा रही स्विफ्ट डिजायर कार के अलावा दो मोबाइल फोन, एक ऑक्सीजन सिलेंडर, एक छोटा एलपीजी गैस सिलेंडर, एक गैस कटर एवं पाइप बरामद किया गया है।


एटीएम कटिंग की कई घटनाओं में स्वीकार की संलिप्तता
गिरोह के गिरफ्तार सरगना और प्रमुख सदस्य ने पुलिस के समक्ष औरंगाबाद नगर थाना, मदनपुर थाना एवं ओबरा थाना क्षेत्र में एटीएम कटिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों ने अंतर्राज्यीय एटीएम कटर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी अहम जानकारी दी है।

जल्द गिरफ्तार होंगे गिरोह के सारे सदस्य
जानकारी के आधार पर पुलिस के विशेष अनुसंधान दल द्वारा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही पुलिस शेष सदस्यों को गिरफ्तार कर पूरे एटीएम कटर गिरोह का उद्भेदन करेगी। प्रेसवार्ता में ओबरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed