{"_id":"63ef86fe9ef80b3e8c091e3e","slug":"tussle-over-the-chair-of-cm-bihar-nitish-kumar-now-manjhi-said-his-son-is-good-candidate-tejaswi-answered-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : नीतीश की कुर्सी पर देखिए कैसी मची खींचतान, मांझी बोले- मेरा बेटा बने, तेजस्वी बोले- जनता बनाती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : नीतीश की कुर्सी पर देखिए कैसी मची खींचतान, मांझी बोले- मेरा बेटा बने, तेजस्वी बोले- जनता बनाती है
Fri, 17 Feb 2023 07:24 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/अरवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/अरवल
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Fri, 17 Feb 2023 07:24 PM IST
सार
Nitish Kumar अपनी कुर्सी छोड़ेंगे, इसकी उम्मीद नहीं है और विधानसभा चुनाव 2025 में होंगे। इस बीच इस कुर्सी के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी को नकारा था तो जीतन राम मांझी ने बिना नाम लिए तेजस्वी से बेहतर अपने बेटे को कैंडिडेट बता दिया।
विज्ञापन
जीतनराम मांझी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी खाली कर देंगे- ऐसी आशंका या संभावना अभी दूर-दूर तक राजनीतिक विश्लेषक भी नहीं मान रहे हैं। लेकिन, बिहार में नीतीश की कुर्सी के लिए खींचतान जैसी स्थिति बन गई है। जनता दल यूनाईटेड (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नकार चुके हैं। अब संपर्क यात्रा के क्रम में महागठबंधन के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मन की बात कर दी कि उनका बेटा ऐसे किसी उम्मीदवार से ज्यादा सक्षम है। इस बात पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कह दिया कि जनता जिसे चाहे, बनाएगी। यह जनता का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपेंद्र की बात का कर दिया समर्थन
जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन बिहार की महागठबंधन सरकार में मंत्री हैं। मांझी नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के खत्म होने से पहले संपर्क यात्रा पर निकल चुके हैं। इसी यात्रा के क्रम में उन्होंने अरवल में कहा कि गरीब-दलितों के लिए कुछ नहीं किया जाता है। इस 90 प्रतिशत आबादी में भुइयां जाति से वह हैं। उन्होंने कहा- "मुझे कुर्सी का मोह नहीं, लेकिन मुख्यमंत्री के लिए बहुत का नाम आता है। जो नाम आ रहा, वैसे लोगों को संतोष ज्यादा पढ़ा लिखा है। नेट क्वालिफाइड प्रोफेसर है। ऐसे उम्मीदवारों को पढ़ाने में सक्षम है मेरा बेटा।" मांझी ने तेजस्वी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बारे में ही सबकुछ कह दिया। तेजस्वी ने जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री जनता चुनती है। जनता का अधिकार है और वही चुनेगी।" दरअसल, मांझी ने एक तरह से उपेंद्र कुशवाहा के स्टैंड का समर्थन कर दिया है। कुशवाहा लगातार कह रहे कि जदयू ने राजद से इसी बात पर डील की है। डील के तहत महागठबंधन का अगला नेता तेजस्वी को खुद नीतीश बता चुके हैं। ऐसे में जदयू के ज्यादातर नेता स्वीकार नहीं करेंगे कि तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दें।
विज्ञापन