फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Truck hits e-rickshaw in Nalanda elderly man dies Two injured including son

Bihar News: नालंदा में कोहरे के कारण हादसा, ट्रक ने ई-रिक्सा को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत; बेटे समेत दो घायल

Fri, 05 Jan 2024 01:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 05 Jan 2024 01:43 PM IST
सार

नालंदा में कोहरे के कारण एक ट्रक ने ई-रिक्सा को टक्कर मार दी। हादसे में बीमार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Truck hits e-rickshaw in Nalanda elderly man dies Two injured including son
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ ई-रिक्शा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, हादसे में बेटे समेत दो अन्य लाग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिहटा-सरमेरा टू-लेन के रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी राजेंद्र पंडित (60) पुत्र स्वर्गीय बैजू पंडित के रूप में हुई हैं। वहीं, एक घायल राजेंद्र पंडित का बेटा मनीष कुमार और दूसरा पड़ोसी रामकृष्ण पंडित का पुत्र मिथलेश कुमार है। दोनों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मृतक के परिजन ने बताया कि मनीष कुमार गांव से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने बीमार पिता को इलाज के लिए बिहार शरीफ लेकर जा रहा था। भंडारी गांव के पास कोहरे के कारण एक ट्रक ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में राजेंद्र पंडित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिथिलेश और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्ती की ई-रिक्शा के परख्च्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। रहुई थाना प्रभारी नंदन कुमार ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed