{"_id":"647aee6248154a9a8a0232a8","slug":"truck-driver-shot-dead-in-khagaria-this-is-the-third-incident-of-murder-in-a-week-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: खगड़िया में हत्याओं का सिलसिला जारी, अब ट्रक चालक को गोली मारकर ली जान; एक हफ्ते में तीसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: खगड़िया में हत्याओं का सिलसिला जारी, अब ट्रक चालक को गोली मारकर ली जान; एक हफ्ते में तीसरी घटना
Sat, 03 Jun 2023 01:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:10 PM IST
सार
खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पृतझिया ढाला के पास शुक्रवार देर रात एक ट्रक चालक को चार गोलियां मारकर जान ले ली गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
शव लेने घटनास्थल पर पहुंचा शव वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया में एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पृतझिया ढाला के पास की बताई जा रही है। मृतक ट्रक चालक की पहचान गोगरी नगर परिषद वार्ड 3 निवासी सत्य प्रकाश झा के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सत्य प्रकाश झा सहरसा से ट्रक लेकर पाकुड़ जा रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने ट्रक का पीछा कर ओवरटेक किया और एनएच 31 पृतझिया ढाला के पास ट्रक को रुकवा दिया। उसके बाद ट्रक चालक को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक चालक को चार गोलियां मारी गई हैं। एक गोली सिर में भी लगी है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना का कारण पता लगाने में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि लूट का विरोध करने पर ट्रक चालक को गोली मारी गई है। सुनसान इलाका होने के कारण अपराधियों द्वारा अक्सर ऐसी घटना को अंजाम दिया जाता है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
महज एक सप्ताह के अंदर खगड़िया में ये हत्या की तीसरी घटना है। इससे पहले 27 मई को अपराधियों द्वारा पसराहा मुखिया पुत्र और राजद नेता साकेत सिंह गुड्डू की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के महज दो घंटे बाद अपराधियों ने एक जमीन ब्रोकर की भी गोली मार कर हत्या कर दी थी। अब एक ट्रक चालक की हत्या कर दी गई है। लगातार हो रही वारदातों को लेकर लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।