फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Truck driver shot dead in Khagaria; This is the third incident of murder in a week

Bihar Crime: खगड़िया में हत्याओं का सिलसिला जारी, अब ट्रक चालक को गोली मारकर ली जान; एक हफ्ते में तीसरी घटना

Sat, 03 Jun 2023 01:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 03 Jun 2023 01:10 PM IST
सार

खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पृतझिया ढाला के पास शुक्रवार देर रात एक ट्रक चालक को चार गोलियां मारकर जान ले ली गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
Truck driver shot dead in Khagaria; This is the third incident of murder in a week
शव लेने घटनास्थल पर पहुंचा शव वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया में एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पृतझिया ढाला के पास की बताई जा रही है। मृतक ट्रक चालक की पहचान गोगरी नगर परिषद वार्ड 3 निवासी सत्य प्रकाश झा के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सत्य प्रकाश झा सहरसा से ट्रक लेकर पाकुड़ जा रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने ट्रक का पीछा कर ओवरटेक किया और एनएच 31 पृतझिया ढाला के पास ट्रक को रुकवा दिया। उसके बाद ट्रक चालक को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक चालक को चार गोलियां मारी गई हैं। एक गोली सिर में भी लगी है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना का कारण पता लगाने में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि लूट का विरोध करने पर ट्रक चालक को गोली मारी गई है। सुनसान इलाका होने के कारण अपराधियों द्वारा अक्सर ऐसी घटना को अंजाम दिया जाता है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज एक सप्ताह के अंदर खगड़िया में ये हत्या की तीसरी घटना है। इससे पहले 27 मई को अपराधियों द्वारा पसराहा मुखिया पुत्र और राजद नेता साकेत सिंह गुड्डू की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के महज दो घंटे बाद अपराधियों ने एक जमीन ब्रोकर की भी गोली मार कर हत्या कर दी थी। अब एक ट्रक चालक की हत्या कर दी गई है। लगातार हो रही वारदातों को लेकर लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed