फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Truck crushed in Begusarai; daughter died, father and brother injured

बेगूसराय में श्राद्ध कर्म का भोज खाकर लौटने के क्रम में ट्रक ने कुचला; बेटी की मौत, पिता और भाई घायल

Fri, 17 Feb 2023 10:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 17 Feb 2023 10:00 AM IST
सार

बेगूसराय में भोज खाकर लौटने के क्रम में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरीगिरी धाम के समीप की है। 

विज्ञापन
Truck crushed in Begusarai; daughter died, father and brother injured
घायलों को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में भोज खाकर लौटने के क्रम में एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरीगिरी धाम के समीप की है। मृत बच्ची गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मुरहा गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी फूलो दास की पुत्री काजल कुमारी (12) बताई जाती है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की देर शाम काजल कुमारी अपने पिता फूलो दास और भाई चंदन कुमार के साथ श्राद्ध कर्म का भोज खाकर गढ़पुरा गांव से ठेला पर सवार होकर लौट रहे थे। तभी हरीगिरी धाम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ठेला में टक्कर मार दिया। घटना को देखकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और सभी घायलों को पीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन


इलाज के दौरान बच्ची की मौत
पीएचसी में प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने तीनों को बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान काजल कुमारी की मौत हो गई, जबकि पिता फूलो दास और उसके भाई चंदन कुमार का इलाज अभी चल रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed