फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Truck crushed a person going to market in Begusarai, died while being taken to hospital

Bihar: बेगूसराय में बाजार जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 15 Apr 2023 05:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Apr 2023 05:45 PM IST
सार

भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया था। ऐसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Truck crushed a person going to market in Begusarai, died while being taken to hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया। मृतक व्यक्ति की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहन पासवान के बेटे मंतोष पासवान के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम मंतोश पासवान अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहा था। तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे मंतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर पटना ले जा रहे थे। तभी रास्ते में मंतोष कुमार ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजन शोक में डूब गए। इसके बाद परिजनों ने मौत की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया था। ऐसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। वहीं, बताया जा रहा है कि मंतोश घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। उसकी मौत होने के बाद पूरे परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed