{"_id":"64ccf4a84de0252819018f45","slug":"troubled-by-illness-and-financial-crisis-a-young-man-hanged-himself-in-samastipur-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बथान में फंदे से लटका मिला युवक का शव; बीमारी-आर्थिक तंगी से परेशान हो जान देने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बथान में फंदे से लटका मिला युवक का शव; बीमारी-आर्थिक तंगी से परेशान हो जान देने की आशंका
Fri, 04 Aug 2023 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:22 PM IST
सार
Bihar: मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक परेशानी बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक दिलीप महतो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगूनिया सूरजकंठ गांव में गुरुवार रात आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान युवक ने फंदे से लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान गांव के बैजू महतो के बेटे दिलीप कुमार महतो (30) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के भाई रंजीत कुमार ने बताया कि दिलीप लंबे समय से टीवी रोग से ग्रसित है। उसकी पत्नी टीवी पीड़ित है। दंपति खेत में मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करते हैं। रंजीत ने बताया कि दिलीप के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बच्चे की स्थिति काफी खराब है। उसे डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया था। लेकिन दिलीप के पास पटना ले जाने के लिए भी पैसे नहीं थे। फलस्वरुप वह काफी परेशान चल रहा था। रंजीत ने आशंका जताई है कि इन्हीं परेशानियों से तंग आकर उसने फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
देर रात बथान में फंदे से लटका मिला था शव
परिवार के लोगों ने बताया कि देर शाम वह पैसे की व्यवस्था करने के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आया। उसके बाद लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान बथान में फंदे से लटकता युवक का शव मिला, जिसके बाद परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
दंपति टीवी रोग से ग्रसित, बच्चे भी बीमार
परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक दिलीप तो टीवी से ग्रसित था ही। उसकी पत्नी भी टीवी रोग से परेशान है। यहां तक कि उसके बच्चे भी काफी बीमार चल रहे हैं, जिस कारण वह काफी परेशान चल रहा था।
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक परेशानी बताई जा रही है।