फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Traumatic accident in Bihar: LPG cylinder burst when mother was cooking food, five children died due to burning alive

बिहार में दर्दनाक हादसा: मां बना रही थी खाना तभी फटा रसोई गैस सिलेंडर, पांच बच्चों की जलने से मौत

Tue, 28 Dec 2021 08:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 28 Dec 2021 08:53 PM IST
सार

घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बुरी तरह झुलसे पांचों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Traumatic accident in Bihar: LPG cylinder burst when mother was cooking food, five children died due to burning alive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के राजावार गांव में मंगलवार शाम खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर में अचानक हुए धमाके से पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों की मां खाना बना रही थी और ये पास में खेल रहे थे। इसी बीच मां किसी काम से कमरे के बाहर गई, तभी रसोई गैस सिलेंडर फट गया। वहां फैली आग में पांचों बच्चे जिंदा जल गए। दो अन्य इस घटना में जख्मी हुए हैं। 

विज्ञापन


घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बुरी तरह झुलसे पांचों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।  पुलिस के अनुसार गांव के छोटू पासवान की पत्नी रसोई गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थी। उनके पास में ही 12 साल का बेटा अंकुश और चार बेटियां अंशु कुमारी (8), सीमा कुमारी (4), शिवानी कुमारी (6) और सोनी कुमारी (3) खेल रही थीं। इसी बीच इन बच्चों की मां किसी काम से रसोई के कमरे से बाहर गई तभी गैस सिलेंडर में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। वहां खेल रहे उक्त पांचों बच्चों आग में बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


धमाके और आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद झुलसे बच्चों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके पहले ही पांचों दम तोड़ चुके थे। दो अन्य घायल हुए हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बांका के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed