फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Train Status:19 special trains, patna ahamadabad jaynagar godhra barauni bandra bhagalpur samastipur

Train Status : भीषण गर्मी में शादी-ब्याह की भीड़, रेलवे ने 19 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए; सारी जानकारी पढ़ें

Thu, 18 Apr 2024 07:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 18 Apr 2024 07:54 PM IST
सार

Railways News : इस समय शादियां खूब हो रही हैं और चुनाव भी है। गर्मी भी चरम पर। ऐसे में ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए 19 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Train Status:19 special trains, patna ahamadabad jaynagar godhra barauni bandra bhagalpur samastipur
स्पेशल ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर रही हैं। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी। पटना-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल (09486)- दानापुर-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल 20 अप्रैल को पटना से 01.00 बजे खुलकर डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, कटनी मुरवारा, बीना, उज्जैन के रास्ते 21अप्रैल को 07.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 
विज्ञापन
दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल (09414)- दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल 20 अप्रैल को दानापुर से 23.30 बजे खुलकर डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, कटनी मुरवारा, बीना, उज्जैन के रास्ते 22.04.2024 को 07.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल (09422)- दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल 25 अप्रैल को दानापुर से 05.30 बजे खुलकर डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, कटनी मुरवारा, बीना, उज्जैन के रास्ते 26.04.2024 को 13.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 
जयनगर-गोधरा अनारक्षित स्पेशल (09054)- जयनगर-गोधरा स्पेशल 19अप्रैल को जयनगर से 11.30 बजे खुलकर दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा के रास्ते 19.20 बजे पटना रूकते हुए 20 अप्रैल 23.30 बजे गोधरा पहुंचेगी।  जयनगर-गोधरा अनारक्षित स्पेशल (09092)- जयनगर-गोधरा स्पेशल 20 अप्रैल को जयनगर से 11.30 बजे खुलकर दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा के रास्ते 19.20 बजे पटना रूकते हुए 21 अप्रैल को 23.30 बजे गोधरा पहुंचेगी।  बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल (09044)- बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल 20 अप्रैल को बरौनी से 10.20 बजे खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते 22 अप्रैल को 07.05 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।  मालदा टाउन-उधना अनारक्षित स्पेशल (09048)- मालदा टाउन-उधना अनारक्षित स्पेशल 21 अप्रैल को मालदा टाउन से 20.00 बजे खुलकर मुंगेर, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते 23.04.2024 को 01.00 बजे उधना पहुंचेगी।  भागलपुर-वलसाड स्पेशल(09094)- भागलपुर-वलसाड स्पेशल 20 अप्रैल को भागलपुर से 05.00 बजे खुलकर मुंगेर, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते 22 अप्रैल को 02.30 बजे वलसाड पहुंचेगी।  समस्तीपुर-आनंद विहार स्पेशल (05561)- समस्तीपुर-आनंद विहार स्पेशल 19 अप्रैल को समस्तीपुर से 19.45 बजे खुलकर दरभंगा-सीतामढ़ी -नरकटियागंज के रास्ते 20 अप्रैल को 17.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।  आनंद विहार-समस्तीपुर स्पेशल(05562)- आनंद विहार- समस्तीपुर स्पेशल 20 अप्रैल को आनंद विहार से 20.30 बजे खुलकर नरकटियागंज -सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते 21अप्रैल को 20.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।  पुणे-दानापुर स्पेशल(01425)- पुणे-दानापुर स्पेशल 21 अप्रैल को पुणे से 19.55 बजे खुलकर 21अप्रैल को 04.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।  दानापुर-पुणे स्पेशल (01426)- दानापुर-पुणे स्पेशल 23 अप्रैल को दानापुर से 06.30 बजे खुलकर 24.04.2024 को 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी।  एलटीटी-दानापुर स्पेशल (01081)- एलटीटी-दानापुर स्पेशल 21 अप्रैल को एलटीटी, मुंबई से 10.30 बजे खुलकर 22.04.2024 को 19.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।  दानापुर-एलटीटी स्पेशल (01082)- दानापुर-एलटीटी स्पेशल 22 अप्रैल को दानापुर से 22.00 बजे खुलकर 24.04.2024 को 04.50 बजे एलटीटी, मुंबई पहुंचेगी।  पटना-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल (04035)- पटना-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 19 अप्रैल को पटना से 21.30 बजे खुलकर डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दरभंगा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल (04051)- दरभंगा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 19 अप्रैल को दरभंगा से 20.30 बजे खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 20.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 
सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल (04037)- सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 20 अप्रैल को सहरसा से 07.00 बजे खुलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 07.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार अनारक्षित स्पेशल (04033)- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार अनारक्षित स्पेशल 19 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से 17.00 बजे खुलकर बापूधाम मोतीहारी, बेतिया, नरकटियागंज के रास्ते अगले दिन 13.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। भागलपुर-आनंद विहार अनारक्षित स्पेशल (03430)- भागलपुर-आनंद विहार अनारक्षित स्पेशल 19 अप्रैल को भागलपुर से 11.00 बजे खुलकर किउल-मोकामा के रास्ते 16.15 बजे पटना जं. रूकते हुए अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed