फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic ending: Girlfriend commits suicide in Muzaffarpur after phone fight, lover jumps from eighth floor in Jaipur, both die

प्यार का करुण अंत : फोन पर लड़ाई के बाद मुजफ्फरपुर में प्रेमिका ने की खुदकुशी, जयपुर में आठवें माले से कूदा प्रेमी, दोनों की मौत

Fri, 25 Mar 2022 11:39 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर/जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 25 Mar 2022 11:39 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर की अंजलि जायसवाल (23) और नीम चौक शंकरपुरी के विवेक कुमार (26) के बीच कक्षा आठवीं में साथ पढ़ते वक्त प्यार हो गया था। करीब एक दशक तक प्यार में कोई तकरार नहीं हुई।

विज्ञापन
Tragic ending: Girlfriend commits suicide in Muzaffarpur after phone fight, lover jumps from eighth floor in Jaipur, both die
प्यार का करुण अंत : विवेक और अंजलि ने दी दी जान - फोटो : social media

विस्तार

जरा-सी बात पर पहली नजर के प्यार का करुण अंत हो गया। फोन पर मामूली बात को लेकर लड़ाई हुई और इसके बाद दो प्रेमियों ने जान दे दी। प्रेमिका ने बिहार के मुजफ्फरपुर में फांसी लगा ली तो यह खबर मिलते ही प्रेमी ने जयपुर में एक आठ मंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी। 

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर की अंजलि जायसवाल (23) और नीम चौक शंकरपुरी के विवेक कुमार (26) के बीच कक्षा आठवीं में साथ पढ़ते वक्त प्यार हो गया था। करीब एक दशक तक प्यार में कोई तकरार नहीं हुई। सब ठीक चलता रहा। चार साल पहले विवेक इंजीनियरिंग करने जयपुर चला गया था। वहां से भी दोनों संपर्क में रहे। इधर, अंजलि भी सीए की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान बीते कुछ दिनों से दोनों में किसी बात पर मनमुटाव होने लगा। इसे खत्म करने के लिए दोनों का एक साझा मित्र प्रयास कर रहा था, तभी यह मार्मिक घटना घट गई। 
विज्ञापन


तीनों के बीच कॉन्फ्रेंस कॉल पर सुलह के लिए बातचीत हुई थी। तभी किसी बात पर अचानक दोनों में तकरार हो गई। गुस्से में विवेक ने कॉल काट दिया, इतना ही नहीं उसने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह उसे अंजलि की मौत की खबर मिली। इससे विवेक का दिल टूट गया। वह इतना मायूस हो गया कि दोपहर में उसने आठ मंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंजलि का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, विवेक के परिजनों ने उसकी मौत के बाद दोनों के प्रेम प्रसंग की सूचना पुलिस को दी। दोनों की मौत से उनके परिवार सदमे में हैं। विवेक के परिजन जयपुर रवाना हो गए हैं। विवेक के चाचा के अनुसार उन्हें तीन साल से प्रेम प्रसंग की जानकारी थी, लेकिन ऐसा दुखद अंत होगा, इसकी कल्पना भी नहीं थी। हम तो अंजलि को बहू बनाने को तैयार थे, बस दोनों एक बार बोल तो देते कि हमें विवाह करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed