{"_id":"643bac329139ac3edc0cf63c","slug":"today-weather-bihar-heat-wave-alert-issued-in-bihar-heat-wave-going-on-in-many-cities-including-patna-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Today Weather Bihar : सावधान...दोपहर में घर में ही रहें, बाहर हीट वेव चल रहा; बिहार में लू का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Today Weather Bihar : सावधान...दोपहर में घर में ही रहें, बाहर हीट वेव चल रहा; बिहार में लू का अलर्ट जारी
Sun, 16 Apr 2023 01:35 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:35 PM IST
सार
बिहार में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य के 20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया। साथ ही लोगों से धूप में नहीं निकलने की अपील की है। पिछले 24 घंटे में बिहार में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है, पारा चढ़कर 43 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य के 20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया। साथ ही लोगों से धूप में नहीं निकलने की अपील की है। पिछले 24 घंटे में बिहार में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है, पारा चढ़कर 43 डिग्री पहुंच गया है। पटना के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे यहां का अधिकतम तापमान पटना का अधिकतम तापमान 42. 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे में औरंगाबाद बिहार का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 16 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रही। राज्य में गर्म पछुआ हवा के कारण लू की स्थिति बनी हुई है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और इसके आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से बिहार के दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्वी भागों में अगले 4 दिनों तक लू के हालात बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। कहा कि दोपहर में कम से कम घर से बाहर निकलने की कोशिश करें। अगर संभव हो तो दोपहर के समय घर में ही रहे। आने वाले 24 घंटों में पटना समेत कई जिलों कि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की होने के आसार हैं।