{"_id":"6476e9602d3ca473ac08b31b","slug":"tired-of-family-discord-pds-dealer-committed-suicide-by-hanging-in-jamui-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमुई में पारिवारिक कलह से तंग आकर पीडीएस डीलर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज से भी था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमुई में पारिवारिक कलह से तंग आकर पीडीएस डीलर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज से भी था परेशान
Wed, 31 May 2023 11:59 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 May 2023 11:59 AM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि देव शरण मरांडी ने कुछ महीने पहले एक कार भी खरीदी थी। ऐसा लग रहा है कि उसने कार खरीदने के समय अधिक कर्ज ले लिया हो, जिसे चुकाने के लिए घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। उसी के कारण उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
मृतक देव शरण मरांडी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई जिले में एक शख्स ने मंगलवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से परिजनों में मातम छाया हुआ है। वहीं, घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के पूर्णाडीह गांव निवासी सह जन वितरण प्रणाली डीलर देव शरण मरांडी के रूप में हुई है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, पीडीएस डीलर देव शरण मरांडी अधिक कर्ज में डूबा हुआ था। उसके कारण घर में पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देव शरण मरांडी लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के पूर्णाडीह में पीडीएस डीलर है। वह अधिक कर्ज में भी डूबा हुआ था, जिसे लेकर पत्नी से उसका अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। इसी से तंग आकर देव शरण मरांडी ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि फंदे से झूल रहे पति पर पत्नी की नजर पड़ी तो वह रोने-चिल्लाने लगी। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और देव शरण को फंदे से उतारकर आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाने लगे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक पीडीएस डीलर देव शरण मरांडी की पत्नी एएनएम है। वह लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल में कार्यरत है। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि देव शरण मरांडी ने कुछ महीने पहले एक कार भी खरीदी थी। ऐसा लग रहा है कि उसने कार खरीदने के समय अधिक कर्ज ले लिया हो, जिसे चुकाने के लिए घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। उसी के कारण उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन