{"_id":"652249992c2f4a7d4c03031f","slug":"three-injured-including-couple-in-dispute-over-water-falling-in-nalanda-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पानी गिराने के विवाद में चाकूबाजी, दंपति समेत तीन जख्मी; घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पानी गिराने के विवाद में चाकूबाजी, दंपति समेत तीन जख्मी; घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sun, 08 Oct 2023 11:48 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:48 AM IST
सार
Bihar: भागन विगहा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आपस में किसी बात को लेकर चाकूबाजी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
चाकूबाजी में घायल हुए लोग इलाज कराने अस्पताल पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में रविवार की सुबह पानी गिराने के विवाद को लेकर पड़ोसी ने दंपति समेत तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामला भागन विगहा ओपी के भागन विगहा गांव का है। घायलों में दिवंगत जोगी सपेरा का बेटा रुदल सपेरा, उसकी पत्नी संजू देवी और रुदल सपेरा का भाई विक्रम सपेरा है।
विज्ञापन
घायल महिला संजू देवी ने बताया कि उन लोगों के घर का पानी वर्षों से पड़ोसी की तरफ नाली में गिर रहा है। बावजूद पड़ोसी के द्वारा हमेशा विवाद किया जाता है। रविवार की सुबह भी पड़ोस की महिला से पानी गिरने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद उसके बेटे ने घर से चाकू निकाल लिया और उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके पति रुदल सपेरा को चाकू लग गया। जब वह अपने पति को बचाने लगी तो आरोपी युवक ने उसे भी चाकू मार दिया। इसी बीच हमें बचाने आए देवर विक्रम सपेरा पर भी हमला कर दिया। शोर-गुल होने के बाद युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संजू देवी को चाकू पंजे और हाथ में जबकि रुदल सपेरा को गाल में और विक्रम सपेरा के कोहनी में चाकू लगा है। सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भागन विगहा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ है, जिसमें चाकूबाजी की घटना हुई है।