फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Thief punished for snatching mobile in train in Begusarai

Bihar: चोर को भारी पड़ गया मोबाइल छीनना, ट्रेन की खिड़की से 15 किलोमीटर लटका कर ले गए यात्री

Thu, 15 Sep 2022 08:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 15 Sep 2022 08:27 PM IST
सार

बिहार में ट्रेम में चोरी करने वाले युवक को यात्रियों ने ऐसी सजा दी है कि वह अब कभी चोरी करने के बारे में सोंचेगा भी नहीं। फिलहाल, चोर को जीआरपी ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Thief punished for snatching mobile in train in Begusarai
चोर को मिली सजा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आए दिन ट्रेन और स्टेशनों पर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। वहीं, जब बात बिहार के स्टेशनों की हो तो कहना ही क्या। यहां पलक झपकते ही चोर अपने कारनामे को अंजाम दे देते हैं।हालांकि कभी-कभार चोरों पर उनके कारनामे भारी पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया बिहार के बेगूसराय में सामने आया है। यहां जैसे ही चोर ने प्लेटफार्म से रवाना हो रही ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर यात्री का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की तभी यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे ट्रेन के बाहर ही लटकाकर अगले स्टेशन तक ले गए। बाद में अगले स्टेशन पर उसे जीआरपी के हवाले किया गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना 14 सितंबर को बेगूसराय से खगडिया जाने वाली ट्रेन में हुई। जब ट्रेन साहेबपुर कमाल स्टेशन से खगड़िया के लिए रवाना हो रही थी, तभी एक चोर ने खिड़की से एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की। हालांकि यात्री के चौक्न्ने होने के कारण वह अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो पाया उल्टे उसकी जान पर बन आई। दरअसल, जैसे चोर ने प्लेटफार्म से रवाना हो रही ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर यात्री का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की तभी यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद अन्य यात्रियों ने भी उसका दूसरा हाथ पकड़कर खींच लिया। इस वक्त तक ट्रेन प्लेटफार्म छोड़ चुकी थी। जिसके बाद यात्री उसे करीब 15 किलोमीटर दूर अगले स्टेशन तक ऐसे ही खिड़की से लटकाकर ले गए। इस दौरान चोर यात्रियों से छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा। वह बार बार कहता रहा कि छोड़ दो भईया... मर जाएंगे...।
विज्ञापन


बााद में उसे खगड़िया स्टेशन पर जीआरपी के हवाले किया गया। जीआरपी की पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज कुमार बताया है। वह साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का निवासी है। फिलहाल जीआरपी ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि बिहार के कई स्टेशनों पर चोरी की इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed