फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   There is possibility of grand alliance for contesting Rajya Sabha by election in Bihar

बिहार में विपक्षी महागठबंधन के राज्यसभा उपचुनाव लड़ने की जताई जा रही है संभावना

Mon, 30 Nov 2020 02:02 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 30 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
There is possibility of grand alliance for contesting Rajya Sabha by election in Bihar
Rajya sabha by election - फोटो : Rajya sabha election

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए बिहार में विपक्षी महागठबंधन के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को मैदान में उतारा है जो दो दिसंबर को पर्चा दाखिल करेंगे ।

विज्ञापन


इस बीच, महागठबंधन के सूत्रों ने कहा कि चिराग ने अपनी मां रीना पासवान को इस सीट से मैदान में उतारने पर विचार करने के संकेत दिए हैं और महागठबंधन की तरफ से उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


विपक्षी महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति यादव ने बयान जारी कर कहा था, भाजपा ने लोजपा को सीट देने से इनकार कर अपनी खुन्नस निकाली है और अगर दिवंगत रामविलास पासवान की पार्टी को चुनाव लड़ने दिया जाता तो हम उनके उम्मीदवार का समर्थन करने पर विचार करते भले ही उनकी पार्टी हमारी सहयोगी पार्टी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने बूते चुनाव लड़ा था। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को अस्वीकार्य बताते हुये राजग से नाता तोड़ लिया था।

इस सीट पर भाजपा की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा के बाद चिराग ने शनिवार को कहा था कि यह भगवा पार्टी की सीट है और वह उम्मीदवार के बारे में निर्णय करने के लिये स्वतंत्र है। आम चुनाव में रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब लोकसभा सीट से लोकसभा के लिये निर्वाचित होने के बाद पासवान को निर्विरोध निर्वाचित किया गया था ।

बिहार विधानसभा में संख्या भी राजग के पक्ष में दिखाई देती है, जिसमें अब विकासशील इंसान पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा जैसी छोटी पार्टियां भी शामिल हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 125 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन के केवल 110 हैं।

विपक्षी महागठबंधन को अब असदुद्दीन ओवैसी के एआईएमआईएम से उम्मीद है जिनके पास सदन में पांच विधायक हैं। महागठबंधन का मानना है कि इस चुनाव में रीना पासवान की हार राजग द्वारा दलित समुदाय के एक बडे वर्ग को नाराज करना होगा ।


महागठबंधन सूत्रों ने यह भी कहा कि अगर चिराग सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ बाहर नहीं आए, तो गठबंधन फिर भी अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार सकता है, जो कि सत्ताधारी राजग के साथ ताकत का एक और परीक्षण होगा। राज्यसभा की इस सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख तीन दिसंबर है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed