{"_id":"5f64726ed8543c5b381b7251","slug":"there-is-a-lot-of-anger-among-people-on-the-issue-of-development-the-public-protesting-against-the-bihar-agriculture-minister-sloganeering","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार के कृषि मंत्री को करना पड़ रहा है विरोध का सामना, एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार विरोध में लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के कृषि मंत्री को करना पड़ रहा है विरोध का सामना, एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार विरोध में लगे नारे
Fri, 18 Sep 2020 03:08 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटर्वक, गया
अमर उजाला नेटर्वक, गया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 18 Sep 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
डॉ. प्रेम कुमार, कृषि मंत्री, बिहार सरकार।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बीच परेशानियों से जूझ रहे बिहार के लोग अब खुलकर अपना आक्रोश जताने लगे हैं। चुनावी हलचल के बीच बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार को पिछले दिनों दो बार लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। 15 सितंबर को मंत्री प्रेम कुमार औरंगाबाद जिले के गोह विधानसभा क्षेत्र के चपरा गांव में आमसभा करने पहुंचे। उनके साथ बीजेपी के स्थानीय विधायक भी थे। कार्यक्रम के दौरान ही कुछ लोग विरोध में नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
जीत के बाद पहली बार चपरा पहुंचने पर न केवल विधायक बल्कि मंत्री को भी लोगों ने आड़े हाथों लिया। लोग विकास कार्य कम होने की बात कह रहे थे। विरोध इस कदर था कि प्रेम कुमार को बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार की देर शाम गया शहर के मंगलागौरी इलाके में कृषि मंत्री समर्थकों से मिलने पहुंचे तो एक युवक ने उनके विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस व समर्थकों ने युवक को वहां से जता दिया।
विज्ञापन
चाय बेचने वाले युवक सुबोध कुमार का कहना है कि डॉ. प्रेम कुमार लगातार छह बार से नगर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जनता विकास के नाम पर हर बार उन्हें जिताती है। हर बार ये मंत्री भी बन जाते हैं, लेकिन शहर के विकास पर इनका कोई ध्यान नहीं है। बहरहाल, विरोध को विपक्ष के लोग जनता की नाराजगी बता रहे हैं तो प्रेम कुमार और उनके समर्थक इसे राजद सहित विरोधी दलों की कारस्तानी बता रहे हैं।
विज्ञापन