Bihar Crime News: दलसिंहसराय में तीसरे दिन भी चार घरों में चोरी; दो लाख नकदी समेत 5 लाख से अधिक के गहने उड़ाए
Bihar Crime: दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडे ने कहा कि चोरी की घटना को देखते हुए दलसिंहसराय थाना को विशेष चौकसी का निर्देश जारी किया गया है। चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोर गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय बाजार में तीसरे दिन लगातार चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने वार्ड दो और 10 मोहल्ले से करीब दो लाख की नकदी समेत पांच लाख से अधिक के गहना आदि चोरी कर लिया। घर के मालिक को चोरी की जानकारी सुबह नींद खुलने के बाद हुई। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। लगातार तीसरे दिन हुई चोरी की इस घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं। उधर, दलसिंहसराय व्यवसायी संघ ने चोरी की इस घटना को लेकर शुक्रवार को एसपी से मिलकर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपने की बात कही है।
लगातार चौथे दिन हुई चोरी की घटना
जानकारी के मुताबिक, रात चोरों ने एलआईसी एजेंट रामानंद झा के अलावा अमीन राहुल श्रीवास्तव, कारोबारी रामसेवक शर्मा और एक अन्य बर्तन फेरी करने वाले कारोबारी के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि एलआईसी एजेंट के यहां से 20 हजार नकदी के अलावा करीब 25 हजार के गहने, अमीन के यहां से करीब नौ हजार नकदी और कारोबारी रामसेवक के घर से चोरों ने करीब सवा लाख रुपये के अलावा पांच लाख से अधिक के गहने की चोरी कर लिए। बताया गया है कि रामसेवक अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। इस सिलसिले में उनके घर में गहने कुछ दिन पहले ही खरीद कर रखे गए थे। इसके अलावा बर्तन फेरी करने वाले एक कारोबारी के घर से भी चोरों ने करीब चार हजार नकदी की चोरी कर ली।
तीन दिनों में 13 घरों से 35 लाख से अधिक की चोरी
जानकारी के मुताबिक, चोर इस सप्ताह में अब तक 13 घरों में चोरी की घटनाओं का अंजाम दे चुके हैं। जहां से नकदी समेत करीब 35 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहनों की चोरी कर चुके हैं। हालांकि तीनों मामले में अलग-अलग प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है। इसके बावजूद अब तक पुलिस चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।
दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडे ने कहा कि चोरी की घटना को देखते हुए दलसिंहसराय थाना को विशेष चौकसी का निर्देश जारी किया गया है। चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोर गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा।