{"_id":"6156f1158ebc3e0bc5795ebe","slug":"theft-at-the-residence-of-bihar-congress-president-madan-mohan-jha-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के आवास पर चोरी, ग्रिल काटकर घुसे चोर, नकदी-दस्तावेज उड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के आवास पर चोरी, ग्रिल काटकर घुसे चोर, नकदी-दस्तावेज उड़ाए
Fri, 01 Oct 2021 05:00 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:00 PM IST
सार
ये घटना गुरुवार देर रात की है। चोर रात 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच ग्रिल काटकर घर के अंदर घुसे। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। दरभंगा के बाद अब उनके पटना स्थित आवास में चोरी हो गई है। मदन मोहन झा के पटना के कौटिल्य नगर स्थित आवास में चोरी हुई है। इन दिनों वह दिल्ली में हैं और पटना लौट रहे हैं।
उनके पुत्र माधव झा के मुताबिक, जिस कमरे में मदन मोहन झा रहते थे उसी को चोरों ने निशाना बनाया। मदन मोहन झा पटना के वीवीआईपी इलाके कौटिल्य नगर में रहते हैं। इसी इलाके में बिहार के अधिकतर विधायक, सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व सांसदों के आवास हैं।
माधव झा ने बताया कि घटना गुरुवार देर रात की है। रात 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हम लोग रात में करीब 11 बजे सोने चले गए थे। सुबह नींद खुली तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर हम लोग कमरे में गए तो सामान बिखरा पड़ा था। ग्रिल टूटी हुई थी। नकदी, दस्तावेज डॉक्युमेंट और कुछ नए कपड़े नहीं थे। चोर कितनी नकदी, सामान व दस्तावेज ले गए हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी 14 सितंबर को मदन मोहन झा के दरभंगा स्थित पैतृक आवास में चोरी हो चुकी है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी, हीरे के जेवर और कपड़े समेत करीब 1 लाख रुपये चुरा लिए थे।