{"_id":"5f1198bd8ebc3e63725ae316","slug":"the-relative-s-body-was-taken-on-a-handcart-when-the-ambulance-was-not-found-in-nalanda-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: शराब बेचने से मना करने पर हुई महिला की हत्या, फिर ठेले पर ले जाना पड़ा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: शराब बेचने से मना करने पर हुई महिला की हत्या, फिर ठेले पर ले जाना पड़ा शव
Fri, 17 Jul 2020 06:09 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
बिहार में ठेले पर ले जाता शव
- फोटो : ANI
बिहार की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। बाढ़ और कोरोना से त्रस्त लोग स्वास्थ्य व्यवस्था से भी परेशान हैं। यहां लोगों को इलाज के लिए न अस्पताल नसीब हो रहा है और न ही किसी मृतक के शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस ही मिल पा रही है।
विज्ञापन
इसका एक उदाहरण बिहार के नालंदा से सामने आया है जहां एक व्यक्ति एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की वजह से अपने रिश्तेदार का शव एक ठेले पर ले जाने को विवश हुआ। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें रिश्तेदार एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की वजह से एक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद ठेले से लेकर गए।
विज्ञापन
#WATCH बिहार, नालंदा: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की वजह से एक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदार ठेले से लेकर गए।
विज्ञापन विज्ञापन
महिला के रिश्तेदार ने कहा, "महिला ने कुछ लोगों को घर के पास शराब बेचने से मना किया जिसके चलते उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव ठेले से ले जा रहे हैं।" pic.twitter.com/wD8Mo6X0NF — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2020
महिला के रिश्तेदार ने बताया कि महिला ने कुछ लोगों को घर के पास शराब बेचने से मना किया था, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। अब एंबुलेंस ना होने की वजह से पोस्टमार्टम के बाद शव ठेले से ले जा रहे हैं।