फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The JDU dominates the Rajpur assembly seat in buxar district Bihar

बिहार चुनाव: क्या इस बार भी रहेगा राजपुर विधानसभा सीट पर जदयू का दबदबा

Fri, 18 Sep 2020 05:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Sep 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
The JDU dominates the Rajpur assembly seat in buxar district Bihar
रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

बिहार में चुनाव की तारीख जैसे जैसे पास आती जा रही है, वैसे ही सभी पार्टी ने भी अपनी अपनी पुख्ता सीटों पर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। ऐसी ही एक सीट है राजपुर विधानसभा जो बक्सर जिले में हैं। इस पर जदयू का दबदबा रहा है।

विज्ञापन


राजपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू 2005 से लगातार जीत दर्ज कर रही है। इस वजह से जदयू के लिए यह बहुत महत्व रखती है। 2015 के विधान सभा चुनाव में भी जदयू के संतोष कुमार निराला जीते थे। वही संतोष कुमार इस सीट से दो बार के विधायक हैं।
विज्ञापन



कई बार राजनीति की इतिहास में इस सीट को लेकर काफी गहमागहमी हुई है। राजपुर विधान सभा सीट का गठन 1977 को हुआ था। इस पर जनता पार्टी के प्रत्याशी नंदकिशोर ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता  दें, अब इस सीट पर दस बार चुनाव हुए हैं, जिन पर दो बार बीजेपी, एक बार कांग्रेस, एक बार सीपीआई और एक बार बीएसपी को जीत मिली है। लेकिन 2005 के बाद किसी और दल को यहां चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई है।

2011 की जनगणना अनुसार, बक्सर जिले की इस सीट पर कुल जनसंख्या 4,49,400 है, जो गांव की आबादी है। यहां अनुसूचित जाति का दबदबा है। राजपुर की जनसंख्या की 18.9 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति और 0.87 फीसदी अनुसूचित जनजाति है।

वोटर लिस्ट के मुताबिक राजपुर विधान सभा क्षेत्र में 3,19,990 मतदाता हैं। यहां पर भाजपा, कांग्रेस, जेडी और राजद यहां की मुख्य पार्टियां हैं। लोकसभा चुनाव में यहां 54 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी।

2015 के विधानसभा में उन्होंने भारतीय जनता के प्रत्याशी  विश्वनाथ राम 32,788 से हरा दिया था। संतोष कुमार निराला को 84,184 वोट मिले थे। साथ ही बहुजन समाज पार्टी के लालजी राम रहे थे जिनको 17,031 वोट मिले थे। 


आपको बता दें जदयू के विधायक  संतोष कुमार निराला अनुसूचित जाति के हैं। संतोष कुमार निराला का जन्म 1974 हुआ था। इन्होंने बीए एलएलबी पास की है। पहले ये बसपा के लिए चुनाव लड़ चुके हैं।  जिसमें इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed