फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The body of a middle aged man was found in a passenger train at Ara station

Bihar News: आरा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में अधेड़ का शव बरामद, शादी समारोह से लौट रहा था घर

Tue, 30 Apr 2024 10:42 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Apr 2024 10:42 AM IST
सार

Bihar News: आरा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में अधेड़ का शव बरामद हुआ है। इसके बाद उक्त घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
The body of a middle aged man was found in a passenger train at Ara station
आरा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में अधेड़ का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस फौरन वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई। उसके बाद इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। 

विज्ञापन


मृतक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया वार्ड नंबर 43 निवासी स्वर्गीय भगवान राय के 45 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र राय है। मृतक के छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को वह घर से पटना के कुरथौल अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा कि वह अभी अपने रिश्तेदार के घर पर ही होंगे। इसी बीच आरा रेल पुलिस द्वारा फोन कर उन्हें सूचना दी गई के उनके बड़े भाई की पैसेंजर ट्रेन के बोगी में ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि व्यक्ति की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अधेड़ व्यक्ति की मौत अत्यधिक दुर्बलता एवं कमजोर होने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed