फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Textile shopkeeper's son missing for a week in Samastipur; Suspect of kidnapping, case of love affair revealed

Bihar: कपड़ा दुकानदार का बेटा एक हफ्ते से लापता; अपहरण की आशंका, प्रेम प्रसंग की बात भी आई सामने

Mon, 11 Sep 2023 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Sep 2023 02:47 PM IST
सार

Bihar Police: विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने कहा कि इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी पूर्व में ही दर्ज कर ली गई थी। इस घटना में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। किशोर की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Textile shopkeeper's son missing for a week in Samastipur; Suspect of kidnapping, case of love affair revealed
लापता किशोर रजनीश कुमार और चिंताग्रस्त परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भूतेश्वर चौक के कपड़ा दुकानदार का बेटा गत एक सप्ताह से लापता है। लापता युवक दुकानदार का बेटा रजनीश कुमार है जो इंटर का छात्र है। परिजनों का कहना है कि वह छह सितंबर को कोचिंग की पढ़ाई के लिए साइकिल से निकला था। लेकिन न ही कोचिंग पहुंचा और न ही वापस घर आया। परिवार के लोग तरह-तरह की आशंका से ग्रसित हैं। वहीं, पुलिस ने इस मामले में रविवार को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कपड़ा दुकानदार नंद किशोर प्रसाद का बेटा रजनीश कुमार (17) इंटर का छात्र है। छह सितंबर को वह दिन के करीब 11.45 बजे भूतेश्वर चौक स्थित दुकान से साइकिल से कोचिंग के लिए निकला। दोपहर तक उसका मोबाइल चालू था। लेकिन उसके बाद ही उसका नंबर बंद हो गया। बाद में परिवार के लोगों ने कोचिंग में अन्य जगह उसकी तलाश की। लेकिन रजनीश का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में लापता होने की आशंका
बताया जा रहा है कि रजनीश का गांव के एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उससे पिछले कुछ दिनों से लंबी-लंबी बातचीत का रिकॉर्ड मिला है। हालांकि जिस युवती से बातचीत की बात कही जा रही है, वह लड़की घर पर है। पुलिस ने कॉल डिटेल में पाया है कि छह सितंबर को रजनीश ने उक्त लड़की से आधे घंटे तक बातचीत की थी। लेकिन उसके बाद से मोबाइल बंद हो गया। इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने कहा कि इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी पूर्व में ही दर्ज कर ली गई थी। इस घटना में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। किशोर की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed