मुजफ्फरपुर समेत देश की पांच जगहों पर विस्फोट की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले की धमकी के बाद मुजफ्फरपुर में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया को मिले एक संदेश में मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी देनेवाले ने खुद को लश्कर-ए-ताइबा का सदस्य बताते हुए अपना नाम जावेद खान बताया है।
टेलीफोन के जरिये यह संदेश भेजा गया है। संदेश में उसने गरीबनाथ मंदिर के साथ दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित देश भर में पांच जगहों पर भी विस्फोट की धमकी दी है। उसने केंद्रीय मंत्रियों को भी निशाना बनाने की बात कही है।
संदेश में उसने कहा, ‘हिंदुस्तान के बुरा दिन आ गए हैं। मैं मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर को उड़ा दूंगा और बिहार, मुंबई, दिल्ली में पांच जगह विस्फोट करूंगा। मैं पाकिस्तान से इंडिया आ गया हूं।’
फोर्स को दी पकड़ने की चुनौती
उसने भारतीय फोर्स को खुद को पकड़ कर दिखाने की चुनौती दी है। इस संदेश के बाद मुजफ्फरपुर की पुलिस को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी विकास वैभव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
इधर, दिल्ली व मुंबई पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पटना के राजीवनगर थाने में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसएमएस जिस मोबाइल से आया उस नंबर को पुलिस खंगाल रही है। नंबर बिहार का ही है। पुलिस इस नंबर से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।