{"_id":"643280b7d71859d6140bbc8b","slug":"ten-miscreants-looted-lakhs-on-the-basis-of-pistol-in-courier-company-in-muzaffarpur-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर में 10 बदमाशों ने कुरियर कंपनी में डाली डकैती, पिस्टल के बल पर लाखों की लूट,DB बॉक्स भी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर में 10 बदमाशों ने कुरियर कंपनी में डाली डकैती, पिस्टल के बल पर लाखों की लूट,DB बॉक्स भी चोरी
Sun, 09 Apr 2023 02:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:39 PM IST
सार
कुरियर कंपनी के टीम लीडर संजीव कुमार ने बताया कि देर रात कार्यालय में आठ कर्मी थे। सभी अपना अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान सात बदमाश कार्यालय के भीतर दनादन घुसते चले गए और कर्मियों पर पिस्टल तान कर लूटपाट की। वहीं, तीन बदमाश बाहर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में सीतामढ़ी रोड किनारे स्थित एक ऑनलाइन कुरियर कंपनी में घुसकर देर रात 10 बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। यह घटना अहियापुर थाना के सहबाजपुर इलाके की है। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कार्यालय से करीब 3.25 लाख रुपये की लूट लिए और मेडिकल की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सभी बदमाश बाइक से पहुंचे थे। इससे पहले एक कर्मी से मारपीट भी की गई। पिस्टल से उसका सिर फोड़ दिया गया। घायल युवक मीनापुर थाना क्षेत्र निवासी सन्नी कुमार है। घटना के बाद सन्नी ने अहियापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटना की छानबीन की। इस दौरान घटनास्थल से पिस्टल की दो गोली भी जब्त की गईं हैं।
विज्ञापन
कंपनी के टीम लीडर संजीव कुमार ने बताया कि देर रात कार्यालय में आठ कर्मी थे। सभी अपना अपना काम कर रहे थे। कर्मी सुमित कैश का मिलान कर रहा था। दूसरे कर्मी सामान पैक कर रहे थे। इसी दौरान सात बदमाश कार्यालय के भीतर दनादन घुसते चले गए और कर्मियों पर पिस्टल तान दी। तीन बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे और चार गमछा बांधे हुए थे, जबकि तीन कार्यालय के बाहर खड़े थे। ये लोगों पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
संजीव कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कार्यालय में लगे सीसीटीवी का डीबी बॉक्स भी अपने साथ ले गए। मामले में थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है।