फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tejpratap yadav gets angry on police officer

थानेदार पर भड़के तेजप्रताप यादव, थाने का घेराव करने मामा साधु यादव भी पहुंचे

Thu, 27 Dec 2018 07:58 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमित मंडल Updated Thu, 27 Dec 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
tejpratap yadav gets angry on police officer
तेज प्रताप यादव
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और थाना प्रभारी के बीच गर्मागर्मी का मामला सामने आया। थाना प्रभारी पर भड़के तेजप्रताप ने अपने समर्थकों के साथ थाने का घेराव किया। तेजप्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में अब थानेदार रंगदारी बतियाने लगे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में खास बात यह भी है कि मामा साधु यादव अपने भांजे के साथ सार्वजनिक तौर पर खड़े नजर आए। तेजप्रताप यादव और थाना प्रभारी के बीच मामला तब फंसा, जनता अदालत में आए हत्या के एक मामले में फरियादी की गुहार पर तेजप्रताप ने पटना के फुलवारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कैसर आलम से फोन पर बात की।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

दरअसल यह मामला दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मार डालने का था। इस मामले की फरियाद को लेकर आई मृतक की बहन तेजप्रताप के जनता दरबार में पहुंची थी। फरियाद सुनकर तेजप्रताप ने फुलवारी थाने के थाना प्रभारी से एफआइआर दर्ज नहीं करने की वजह पूछी तो इस पर थाना-प्रभारी ने कहा कि जब मर्जी होगी, तब एफआइआर दर्ज करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार की बातों को सुनकर तेजप्रताप नाराज हो गए और पुलिस-प्रशासन पर भड़क उठे। तेजप्रताप अपने समर्थकों को लेकर सीधे फुलवारी थाना पहुंचे। तेजप्रताप ने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया। बता दें कि तेजप्रताप यादव बीते कुछ दिनों से जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।  

उन्होंने थानेदार के बर्ताव को जनप्रतिनिधि के लिए अपमानजनक बताया। इसके साथ थानेदार को पद से निलंबित करने की मांग की। तेजप्रताप ने कहा कि देश में पुलिस हो या पब्लिक, कानून सबके लिए एक जैसा होता है। लेकिन अब बिहार पुलिस के थानेदार रंगदारी बतियाने लगे हैं।

साधु यादव भी आए  

इस घटना से भड़के तेजप्रताप ने जब फुलवारी थाने पहुंचे तो उनके साथ वहां मामा साधु यादव भी पहुंचे थे । उन्होंने कहा कि वे तेजप्रताप के साथ हैं। वहां पहुंचे मामा ने कहा कि अगर कोई किसी से बदतमीजी से कोई पेश आएगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed