{"_id":"59a65fc34f1c1b1e278b4720","slug":"tejaswi-yadav-says-collective-leadership-will-decide-opposition-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी यादव बोले- सब मिलकर तय करेंगे विपक्ष का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी यादव बोले- सब मिलकर तय करेंगे विपक्ष का चेहरा
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतीश कुमार के विपक्ष का साथ छोड़ने के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने 2019 चुनावों को लेकर विपक्ष के महागठबंधन में शरद यादव की भूमिका और विपक्ष की एकता को लेकर टिप्पणी की है।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल उन पार्टियों में से एक है जिसने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आवाज उठाई है। मैने राहुल जी से बात की है। स्वास्थ्य कारणों की वजह से सोनिया जी से बातचीत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती जी की सीट शेयरिंग को लेकर कुछ शर्तें हैं, लेकिन वो विपक्ष के 'महागठबंधन' के पक्ष में हैं। 19 दलों को एक साथ लाना कोई आसान काम नहीं है। हमारी रैली विपक्ष की एकता को नया मुकाम देने के लिए ही थी।
विज्ञापन
पढ़ें: बेनामी संपत्ति मामला: आयकर विभाग का शिकंजा, तेजस्वी और राबड़ी देवी से पूछताछ
विपक्ष का चेहरा कौन होगा इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी बड़े नेता मिलकर इस बात का फैसला करेंगे। कांग्रेस ने 2009 लोकसभा चुनावों में मनमोहन सिंह को पहले चेहरा घोषित नहीं किया था। सभी की सहमति से चेहरा चुनना गलत कदम नहीं होगा।
पढ़ें: 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली में बोले लालू- हम नीतीश के आखिरी शिकार
शरद यादव के रोल को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि शरद जी बहुत वरिष्ठ नेता हैं वो जेडीयू के संस्थापक रहे हैं। अगर सभी विपक्षी पार्टियों को लगता है कि वो नेशनल कंवेनर होने चाहिए तो इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता।