फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tejaswi said Congress is better than BJP, but it could be Dildar

बोले तेजस्वी- भाजपा के मुकाबले बेहतर स्थिति में है कांग्रेस, पर बनना होगा दिलदार 

Sun, 20 Jan 2019 06:26 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली 
भाषा, नई दिल्ली  Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
tejaswi said Congress is better than BJP, but it could be Dildar
तेजस्वी यादव, राहुल गांधी

राजद नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ विपक्ष की लड़ाई की अगुवाई करने के लिहाज से सबसे बेहतर स्थिति में है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाते हुए नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी और क्षेत्रीय पार्टियों से भी तालमेल बिठाना होगा।

विज्ञापन


तेजस्वी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के बीच हुए गठबंधन की सराहना करते हुए कहा कि गठबंधन के बाद अखिलेश यादव और मायावती के साथ हुई उनकी मुलाकात को कांग्रेस पर दबाव बनाने का तरीका नहीं समझना चाहिए। 
विज्ञापन


राजद नेता ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी और मौजूदा समय में पूरे भारत में मौजूदगी के मामले में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस विपक्षी पार्टियों में अधिकतम सीटें जीतने के लिहाज से बहुत मजबूत स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रस्तावित महागठबंधन में जिन पार्टियों के शामिल होने की संभावना है, उनमें कांग्रेस को 2014 के लोकसभा चुनावों में महज 44 सीटें मिली थी, जबकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को 34, अखिलेश यादव की अगुवाई वाली पार्टी को पांच और राजद को चार सीटें मिली थीं।

हर राज्य की जमीनी सच्चाइयां अलग

तेजस्वी ने कहा कि यदि गठबंधन बनाने में कांग्रेस अहम भूमिका निभाती है तो मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता। लेकिन उन्हें यह भी स्वीकार करना होगा कि हर राज्य की जमीनी सच्चाइयां अलग-अलग हैं। 

राजद नेता ने कहा कि कांग्रेस भाजपा या एनडीए के खिलाफ विपक्ष की लड़ाई की अगुवाई करने के लिहाज से सबसे बेहतर स्थिति में है। लेकिन कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाकर नेतृत्व की भूमिका निभानी होगी और क्षेत्रीय पार्टियों के एजेंडा के साथ तालमेल बिठाकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। 

तेजस्वी ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस का ठोस आधार नहीं है, वहां उसे क्षेत्रीय पार्टियों को भाजपा के खिलाफ आगे रहकर मोर्चा संभालने देना होगा। उन्होंने कहा कि वोट ट्रांसफर करने के मामले में क्षेत्रीय पार्टियों की काबिलियत ज्यादा है। 

तेजस्वी ने कहा कि पूरा ध्यान जीतने की काबिलियत पर होगा और ऐसे में गठबंधन को राज्यवार एवं सीटवार फैसले करने होंगे। उन्होंने कहा कि विजयी गठबंधन बनाने के लिए किसी खास राज्य के हालात को देखते हुए हर पार्टी को दूसरी पार्टी के साथ समझौता करना होगा या उसे जगह देना होगा। 

मानते हैं देशवासी, बुरी तरह ठगे गए

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस को सपा-बसपा गठबंधन से बाहर रखे जाने का असर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले गठबंधन पर पड़ेगा, इस पर तेजस्वी ने कहा कि भारत के लोगों का मानना है कि उन्हें बुरी तरह ठगा गया है और उन्होंने अपनी भलाई के लिए दुष्प्रचारियों से छुटकारा पाने का मन बना लिया है। 

उन्होंने कहा कि लोग काफी अच्छी तरह समझते हैं कि भाजपा को हराने के लिए कौन से खेमे पर दांव लगाना सबसे अच्छा रहेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या सपा और बसपा बिहार में महागठबंधन का हिस्सा होंगी, इस पर राजद नेता ने कहा कि सैद्धांतिक तौर पर हर विपक्षी पार्टी भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन के खिलाफ एकजुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed