फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav wishes birthday to Bihar CM Nitish Kumar

पीएम और तेजस्वी ने दी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई, मोदी बोले- मेरे मित्र को शुभकामनाएं

Sun, 01 Mar 2020 10:04 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Sun, 01 Mar 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Tejashwi Yadav wishes birthday to Bihar CM Nitish Kumar
तेजस्वी यादव ने दी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई - फोटो : Twitter

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी ने ट्वीट किया कि "आदरणीय अभिभावक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की शुभ मंगलकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए स्वस्थ और दीर्घायु रहें। जन्मदिवस के शुभअवसर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने व बेरोजगारी हटाने की हमारी लड़ाई में सहयोग अपेक्षित है।"

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की नीतीश की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें जमीनी स्तर से ‘उठा’ लोकप्रिय नेता बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, बिहार के मुख्यमंत्री और मेरे मित्र नीतीश कुमार जी को शुभकामनाएं। 

पीएम मोदी ने कहा, जमीनी स्तर से उठे लोकप्रिय नेता नीतीश बिहार का विकास करने में अग्रणी रहे हैं। सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उनका जुनून उल्लेखनीय है। मैं उनकी दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। जद (यू) अध्यक्ष कुमार रविवार को 69 साल के हो गए। उनकी पार्टी भाजपा की सहयोगी है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नीतीश ने कहा, इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और गांधी मैदान में ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ चुनाव से पहले एक प्रकार से पार्टी का शक्ति प्रदर्शन है।

जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद कहा कि हम मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेने के लिए उत्सुक हैं। उनके संबोधन हमेशा ही खास होते हैं, लेकिन इस बार यह बेहद खास है क्योंकि यह उनके जन्मदिन वाले दिन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed