{"_id":"5fcaa3cffa69bb3aa565926f","slug":"tejashwi-yadav-will-strike-in-gandhi-maidan-patna-to-support-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में आज धरना देंगे तेजस्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में आज धरना देंगे तेजस्वी
Sat, 05 Dec 2020 02:32 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव
- फोटो : Twitter
देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के सामने धरना देंगे। महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस और वाम दल भी धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने कहा कि देशभर के किसानों में सरकार के प्रति बड़ी नाराजगी है। हमने किसानों का मुद्दा उठाया। यह वहीं सरकार है जो कह रही थी कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। भला एमएसपी के बगैर आय कैसे दोगुनी होगी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वैसे लोगों में शामिल हैं जो अकारण किसी विषय का विरोध करते हैं। कृषि कानून पर उन्हें बोलने का हक नहीं है क्योंकि उनके पिता तो किसानों के पशुओं का चारा ही खा गए थे।
विज्ञापन