Gopalganj Murder Case: पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर राजद विधायकों और पुलिस के बीच कहासुनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के एक कार्यकर्ता पर रविवार की रात हुए जानलेवा हमले और उनके परिवार के तीन लोगों की हत्या के खिलाफ गोपालगंज जिले की ओर कूच करने के लिए शुक्रवार को 10, सर्कुलर रोड पर जमा हुए पार्टी विधायकों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। इस हत्याकांड में सत्तारूढ़ जद(यू) के कुचाईकोट से विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय कथित रूप से संलिप्त हैं।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी विधायकों को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पर बुलाया था, यह नोक-झोंक वहीं हुई है।तेजस्वी यादव ने चेतावनी दी थी कि अगर पांडेय को गुरुवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर गोपालगंज के लिए कूच करेंगे। तेजस्वी के भाई तेज प्रताप भी इस प्रदर्शन में शामिल थे।
राबड़ी देवी का आवास राजभवन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास ‘एक अणे मार्ग’ के पास स्थित है। उनके आवास पर तैनात पुलिस ने वहां जमा हुए राजद विधायकों से अनुरोध किया कि वे तितर-बितर हो जाएं और कोविड-19 के मद्देनजर दो गज की दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करें।
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र पांडेय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों व विधान पार्षदों को लेकर गोपालगंज के लिए मार्च निकाला। लेकिन, लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने तेजस्वी और उनके विधायकों को रोक दिया और उन्हें गोपालगंज जाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि इस दौरान आरजेडी नेताओं ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया। तेजस्वी की पुलिस के साथ बहस भी हुई। इसी बीच तेजस्वी के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
तेजस्वी ने गुरुवार को तिहरे हत्याकांड को लेकर गोपालगंज जाने की घोषणा की थी। उन्हें रोकने के लिए बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस किसी भी सूरत में उन्हें गोपालगंज जाने से रोक रही है। तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपराधियों के लिए लॉकडाउन नहीं है। हम पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे हैं। हम सामाजिक दूरी का ख्याल रख रहे हैं।
तेजस्वी ने पुलिस द्वारा खुद को रोके जाने पर राज्य सरकार से अपराधियों और आतंकियों को रोकने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा, ‘आतंकराज के आकाओं, रोकना है तो अपने अपराधियों और आतंकियों को रोकिए। शासन को पूर्व सूचना देकर मैं नरसंहार पीड़ितों से मिलने जा रहा हूं तो अब मुझे क्यों रोक रहे है? प्रशासन जबरदस्ती भीड़ लगाकर हमारे आवास के सामने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा रही है।’
आतंक राज के आकाओं, रोकना है तो अपने अपराधियों और आतंकियों को रोकिए।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 29, 2020
शासन को पूर्व सूचना देकर मैं नरसंहार पीड़ितों से मिलने जा रहा हूँ तो अब मुझे क्यों रोक रहे है?
प्रशासन जबरदस्ती भीड़ लगाकर हमारे आवास के सामने सोशल डिस्टन्सिंग की धज्जियां उड़ा रही है।
पटना एसएसपी मोर्चा ने संभाला मोर्चा
तेजस्वी यादव के आवास के बाहर खुद पटना के एसएसपी विनय तिवारी ने मोर्चा संभाला हुआ है। उनके आवास के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से किसी भी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं है। इसी कारण हमने किसी भी तरह की इजाजत नहीं दी है और कोशिश की जा रही है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन हो।
Patna: RJD leader Tejashwi Yadav has been stopped on his way to Goplaganj, amid the lockdown. He says, "They are not arresting criminals but they are stopping us from going to meet the victim's family (of Gopalganj firing incident)". #Bihar pic.twitter.com/F3lbvgDexS
— ANI (@ANI) May 29, 2020