{"_id":"61b18ff14c40e93caf0bab0a","slug":"tejashwi-yadav-today-ring-ceremony-to-be-held-in-delhi-hotel-lalu-rabri-devi-misa-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू परिवार में नई दुल्हन: आज तेजस्वी यादव की दिल्ली में होगी सगाई, चुनिंदा लोग ही कार्यक्रम में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू परिवार में नई दुल्हन: आज तेजस्वी यादव की दिल्ली में होगी सगाई, चुनिंदा लोग ही कार्यक्रम में होंगे शामिल
Thu, 09 Dec 2021 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:41 AM IST
सार
तेजस्वी यादव की शादी को लालू परिवार ने गोपनीय बना रखा है। इसपर परिवार और पार्टी की ओर से कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी तय हो गई है। तेजस्वी यादव की आज दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में सगाई होने जा रही है। इसमें परिवार और पार्टी के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। लालू परिवार में यह पहला अंतरजातीय विवाह होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव की शादी हरियाणा की राजश्री से हो रही है। दो साल पहले राजश्री ने ईसाई धर्म स्वीकार किया था। हालांकि परिवार और पार्टी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
सभी भाई-बहनों में छोटे हैं तेजस्वी
तेजस्वी यादव अपने 9 भाई- बहन में सबसे छोटे हैं। तेजस्वी इस समय 32 साल के हो चुके हैं। बाकी सभी की शादी लालू यादव ने कर दी है। अब तेजस्वी की ही बारी है। यह शादी तेजस्वी यादव की पसंद पर हो रही है। पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी ने भी तेजस्वी को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
सभी भाई-बहनों में छोटे हैं तेजस्वी
तेजस्वी यादव अपने 9 भाई- बहन में सबसे छोटे हैं। तेजस्वी इस समय 32 साल के हो चुके हैं। बाकी सभी की शादी लालू यादव ने कर दी है। अब तेजस्वी की ही बारी है। यह शादी तेजस्वी यादव की पसंद पर हो रही है। पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी ने भी तेजस्वी को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन