Bihar: तेजस्वी यादव ने अचानक राजद नेताओं के साथ की मीटिंग, विधायक, मंत्री से की बात; इस मुद्दे पर जताई नाराजगी
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास पर ही अहम बैठक बुलायी थी। बैठक में जिला अध्यक्ष, विधायक, मंत्री, सांसद शामिल हुए। तेजस्वी ने मिशन परिवर्तन की समीक्षा बैठक की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टी जुट गई। जदयू ने 11 और 12 सितंबर को पार्टी की महाबैठक करने का एलान पहले ही कर दिया है। अब अचानक राजद की मीटिंग हो गई। यह मीटिंग बिहार के डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने ली। तेजस्वी ने अपने सरकारी आवास पर ही अहम बैठक बुलायी थी। बैठक में जिला अध्यक्ष, विधायक, मंत्री, सांसद शामिल हुए। राजद सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव ने मिशन परिवर्तन की समीक्षा बैठक की। इसमें मिशन परिवर्तन की गति में ठहराव पर तेजस्वी ने नाराजगी जताई। तेजस्वी ने अधिकारियों से कहा कि यही परिवर्तन है।
सभी मेडिकल अस्पतालों में 25-25 वार्ड का डेंगू अस्पताल तैयार
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ भी मीटिंग की। इसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पतालों का नियमित और औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, दवाओं, स्वास्थ्य उपकरणों, सेवाओं एवं सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करते रहे। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मिशन परिवर्तन एवं ड्यूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेडिकल कॉलेज अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें। महीने में दो-तीन बार जाकर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों का निरीक्षण करें। मरीजों का सही ढंग से इलाज हो सके। तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को लेकर भी समीक्षा की। तेजस्वी ने बताया कि सभी मेडिकल अस्पतालों में 25-25 वार्ड का डेंगू अस्पताल तैयार किया गया है। डेंगू मरीजों के लिए सभी प्रकार की दवाएं मौजूद हैं। फिलहाल डेंगू के कारण कहीं कोई मौत नहीं हुई है।
11 और 12 दिसंबर को जदयू का महाबैठक
विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. के अगुवा बने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। इसको लेकर जदयू बड़ी बैठक करने जा रही है। दो दिनों तक चलने वाली बैठक में प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक के बड़े नेता शामिल होंगे। यह सारी तैयारी लोकसभा चुनाव को लेकर है। कहा जा रहा है कि बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार खुद से लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेंगे। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक पर नीतीश कुमार पूरी नजर रखेंगे।