{"_id":"5f986f0fdf470919972b1c92","slug":"tejashwi-yadav-asked-11-questions-to-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी ने पीएम मोदी से पूछे 11 सवाल, दरभंगा एम्स का काम ऐन चुनाव से पहले क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी ने पीएम मोदी से पूछे 11 सवाल, दरभंगा एम्स का काम ऐन चुनाव से पहले क्यों?
Wed, 28 Oct 2020 03:31 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Oct 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण के मतदान और पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे दौरे से ठीक एक दिन पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से 11 सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने पूछा है कि पीएम बताएं कि दरभंगा एम्स की घोषणा 2015 में हुई लेकिन काम ऐन चुनाव से पहले क्यों।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में बच्चियों से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को मुख्यमंत्री ने बचाया ही नहीं बल्कि उसके घर जन्मदिन की पार्टी में गए, इस पर कुछ बोलेंगे? तेजस्वी ने कौशल विश्वविद्यालय, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जलभराव, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सवाल किए हैं। सृजन घोटाले का भी सवाल उठाया है। साथ ही कहा है कि जब बिहार आ ही रहे हैं तो इन सवालों पर भी कुछ बोलिएगा।
विज्ञापन
बिहार में सुशासन नहीं, अपराधियों का शासन है
बिहार में सुशासन नहीं, अपराधियों का शासन है। नीतीश राज में बेटियों पर गाज है,अपराधियों का राज है। महिला अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हत्या, अपहरण, दुष्कर्म और दंगों से राज्य के लोग परेशान हैं।-रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता
विज्ञापन