बिहार: भारी बारिश के बाद जलजमाव से बढ़ी मुसीबत, राजद नेता तेज प्रताप और रोहिणी आचार्य ने सुशील मोदी पर ली चुटकी
चक्रवात यास तूफान भले ही शांत पड़ गया हो, लेकिन उसका असर बिहार पर ज्यादा दिख रहा है। बिहार में पिछले दो दिनों से भारी बारिश जारी है, जिससे कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। इसको लेकर राजद नेताओं ने सुशील मोदी के मजे लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेजप्रताप का सुशील मोदी पर तंज
हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर भाजपा नेता सुशील मोदी की चुटकी ली है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, " बिहार में पिछले दो दिनों से भारी बारिश जारी है और ऐसे में हॉफ पैंट में भागने वाले प्राणी को कहीं से भी भागते देखे जाने का पूरा आसार है. अतः जनमानसों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि सब-लोग अपना और अपने पड़ोसियों का पूरा ख़्याल रखें."
बिहार में पिछले दो दिनों से भारी बारिश जारी है और ऐसे में हॉफ पैंट में भागने वाले प्राणी को कहीं से भी भागते देखे जाने का पूरा आसार है..!
विज्ञापन विज्ञापन
अतः जनमानसों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि सब-लोग अपना और अपने पड़ोसियों का पूरा ख़्याल रखें। — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 28, 2021
रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना
वहीं तेजप्रताप के ट्वीट के दो घंटे बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के मजे लिए। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा कहीं हाफ पेंट में तैर रहे बरसाती मेंढक को देखा है ? जो पिछली बरसात में पड़ोसियों को छोड़कर सड़कों पर आकर हाफ पैंट में खड़ा था."
कहीं हाफ पेंट में तैर रहे..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 28, 2021
बरसाती मेंढक को देखा है ?
जिसने पिछली बरसात में..
पड़ोसियों को छोड़कर..
सड़कों पर आकर..
हाफ पैंट में जो खड़ा था..!!
पिछली बार सुशील मोदी के आवास में घुसा था पानी
गौरतलब है कि पिछली बार पटना में ज्यादा बारिश होने से जगह-जगह जल भराव हो गया था। उस वक्त सुशील मोदी के आवास में पानी घुस गया था, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की मदद से सुशील मोदी को वहां से बाहर निकाला गया था। उस दौरान सुशील मोदी टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने नजर आए थे। उसी को लेकर राजद नेताओं ने उनकी चुटकी ली।