{"_id":"643aacc9aa822e2f200ddea6","slug":"teenager-who-went-to-bring-watermelon-from-other-side-of-mahananda-river-died-due-to-drowning-in-kishanganj-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किशनगंज में नदी में डूबने से किशोर की मौत, महानंदा नदी के दूसरे छोर से तरबूज लाने गया था बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किशनगंज में नदी में डूबने से किशोर की मौत, महानंदा नदी के दूसरे छोर से तरबूज लाने गया था बालक
Sat, 15 Apr 2023 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:25 PM IST
सार
मृत किशोर के पिता आमिर अंसारी ने बताया कि उनका बेटा तरबूज लाने के लिए घर से निकला था। तरबूज नदी के दूसरे छोर पर लगे हैं। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की नदी में डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में किशनगंज की महानंदा नदी में शनिवार की शाम एक 12 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई है। उसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दरअसल, कोचाधामन थाना क्षेत्र स्थित महानंदा नदी पार करने के दौरान एक किशोर की गहराई में डूबने से मौत हो गई। किशोर तरबूज लाने नदी के एक छोर से दूसरे छोर जा रहा था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने जब नदी के किनारे किशोर का शव देखा तो चिल्ला कर आसपास के लोगों को बुलाया। उसके बाद किशोर की पहचान कुट्टी पंचायत के भवानीगंज निवासी आमिर अंसारी के बेटे सराफत हुसैन (12) के रूप में हुई है। इसके बाद घटनास्थल पर मोजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही इस दुखद घटना से इलाके में मातम छा गया है।
विज्ञापन
मृत किशोर के पिता आमिर अंसारी ने बताया कि उनका बेटा तरबूज लाने के लिए घर से निकला था। तरबूज नदी के दूसरे छोर पर लगे हैं। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की नदी में डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, सूचना के बाद मौके पर थाना अध्यक्ष आरिज एहकाम पहुंचे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने बच्चे का पोस्मार्टम कराने से मना कर दिया। वे उसका शव अपने साथ लेकर घर चले गए हैं।
महानंदा नदी में डूबने से किशोर की मौत, किशनगंज में किशोर की मौत, हिंदी समाचार, बिहार हिंदी समाचार, किशनगंज में डूबने से किशोर की मौत