{"_id":"644cf5c03c73f97a7c0c9799","slug":"teacher-crushed-to-death-by-speeding-tractor-loaded-with-illegal-sand-in-aurangabad-angry-people-blocked-road-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर शिक्षिका की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर शिक्षिका की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क
Sat, 29 Apr 2023 04:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 29 Apr 2023 04:17 PM IST
सार
घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस से कहा कि डिहरा और तेजपुरा में सोन नदी के घाटों से ट्रैक्टरों द्वारा बालू की अवैध निकासी की जाती है। बालू लोड करने के बाद ट्रैक्टर चालक पुलिस से बचने के लिए वाहनों को तेज रफ्तार से चलाते हुए जाते हैं। यह हादसा भी अवैध बालू की ढुलाई का ही परिणाम है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद में शनिवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलने से एक शिक्षिका की मौत हो गई। यह हादसा ओबरा थाना क्षेत्र में अतरौली-डिहरा मार्ग पर कारा के पास हुआ। मृतका की पहचान रोहतास जिले के नासरीगंज थाना के बेदिनीपुर गांव निवासी सविता (38) के रूप में हुई है। वह बारूण प्रखंड के कल्याणपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं। घर से कार्यस्थल की दूरी अधिक होने के कारण वह कारा बाजार में किराए के मकान में रहती थीं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह वह शनिवार की सुबह भी कारा बाजार से ड्यूटी करने अपने स्कूल गई थीं। वापसी में वह कारा बाजार में टेंपो से उतरकर अपने किराए के आवास पर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने आपाधापी में शिक्षिका को रौंद दिया। इस हादसे में सविता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर बरामद करने, चालक को गिरफ्तार करने और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखी। जाम से इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जाम में फंसे लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। जाम हटवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर गुस्साए लोगों ने पुलिस से साफ तौर पर कहा कि डिहरा और तेजपुरा में सोन नदी के घाटों से ट्रैक्टरों द्वारा बालू की अवैध निकासी की जाती है। बालू लोड करने के बाद ट्रैक्टर चालक पुलिस से बचने के लिए आपाधापी में वाहनों को तेज रफ्तार से चलाते हुए जाते हैं। इस वजह से आए दिन हादसा होता रहता है। यह हादसा भी अवैध बालू की ढुलाई का ही परिणाम है। पुलिस बालू की अवैध निकासी पर रोक लगाए।
विज्ञापन
ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवा दिया गया है। जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है। वहीं, हादसे के बाद मृतका के परिजनों में हाहाकार मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के गांव में मातम पसरा है।