{"_id":"64e0c81f492e870e3b064039","slug":"tanker-killed-a-student-going-from-patna-to-vaishali-for-raksha-bandhan-on-mahatma-gandhi-setu-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना से वैशाली जा रहे छात्र की गांधी सेतु पर टैंकर ने ली जान; राखी से पहले बहनों से छिना इकलौता भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना से वैशाली जा रहे छात्र की गांधी सेतु पर टैंकर ने ली जान; राखी से पहले बहनों से छिना इकलौता भाई
Sat, 19 Aug 2023 07:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 19 Aug 2023 07:18 PM IST
सार
Accident on Mahatma Gandhi Setu: रक्षाबंधन के मौके पर पटना से बाइक के जरिए अपने घर हाजीपुर जा रहे एक छात्र को एक अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की दो छोटी बहनों से उनका इकलौता भाई छिन गया। अब पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक राहुल कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
Bihar Accident News: बिहार में हाजीपुर-पटना को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक पटना से मोटरसाइकिल से अपने घर वैशाली जिले के जंन्दाहा लौट रहा था। इसी दौरान टैंकर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जंन्दाहा थाना क्षेत्र के सरसई निवासी मिथलेश झा के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। टैंकर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, चालक मौका देखकर घटनास्थल से भाग निकला। पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। परिवार वाले भी सदर अस्पताल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राहुल कुमार पटना में रह कर पढ़ाई करता था। राहुल कुमार मिथलेश झा का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें भी हैं। राहुल की मौत के बाद से परिवार वालों का सदर अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल है। राहुल दो साल से पटना में रह कर पढ़ाई कर रहा था। युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। युवक की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कंटेनर ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण और बेटा-बेटियों को पढ़ा-लिखा रहे थे। इकलौता बेटा होने के कारण राहुल को घर के लोगों का ज्यादा प्यार-दुलार मिलता था। पिता पढ़ा-लिखा कर अपने इकलौते बेटे को कुछ बनाना चाहते थे। पिता ने बताया कि पटना में रखकर राहुल को पढ़ाते थे। और वह खुद टेंपो चला कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे
विज्ञापन
गंगा ब्रिज थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया है कि हाजीपुर पटना को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 5 के पास कंटेनर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। कंटेनर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। ड्राइवर मौके से भाग गया। पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।