फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   T20 WC: Celebration of World Cup victory in Patna too, people chanted Bharat Mata; team india

T20 WC: विश्व कप जीत का जश्न पटना में भी, बारिश थमते ही तिरंगा लेकर बाहर निकले लोग; पटाखे फोड़े और जमकर झूमे

Sun, 30 Jun 2024 08:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 30 Jun 2024 08:38 AM IST
सार

टीम इंडिया की जीत के वक्त के कुछ इलाकों में बारिश हो रही थी। कुछ देर में ही बारिश थम गई। देखते ही देखते लोग सड़क पर निकल गए। बोरिंग रोड चौराहा पर लोगों को भीड़ जुटने लगी। लोग उत्साह से नाचते हुए देखे गए।

विज्ञापन
T20 WC: Celebration of World Cup victory in Patna too, people chanted Bharat Mata; team india
टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। इंडियन टीम की एतिहासिक जीत के बाद पटना में भी लोगों में खूब उत्साह नजर आया। राजधानी के बोरिंग रोड और बेली रोड समेत कई इलाको में लोगों ने फुलझड़ियां और पटाखे जलाकर जमकर जश्न मनाया। हालांकि बारिश के कारण पटाखा जलाने में काफी परेशानी हुई लेकिन लोगों का उत्साह चरम पर था। 
विज्ञापन

 

T20 WC: Celebration of World Cup victory in Patna too, people chanted Bharat Mata; team india
झूमते दिखे युवा। - फोटो : अमर उजाला
बोरिंग रोड चौराहा पर लोगों को भीड़ जुटने लगी
टीम इंडिया की जीत के वक्त के कुछ इलाकों में बारिश हो रही थी। कुछ देर में ही बारिश थम गई। देखते ही देखते लोग सड़क पर निकल गए। बोरिंग रोड चौराहा पर लोगों को भीड़ जुटने लगी। लोग उत्साह से नाचते हुए देखे गए। प्रशंसकों ने भारत की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। चारों तरफ पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी। क्रिकेट प्रेमियों का जमघट बोरिंग रोड चौराहा पर जुट गया। देर रात एक बजे तक जश्न के माहौल से सराबोर रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 WC: Celebration of World Cup victory in Patna too, people chanted Bharat Mata; team india
पटना की सड़कों पर झूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं
इधर, विश्वकप जीत के बाद सीएम नीतीश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई। इस जीत पर आज पूरा देश गौरवान्वित है। सभी खिलाड़ियों को अनंत शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed