{"_id":"5f26412299135e03424ce956","slug":"sushil-modi-says-uddhav-thackeray-is-under-bollywood-mafia-pressure-sushant-singh-rajpur-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बॉलीवुड माफिया' के दबाव में हैं उद्धव ठाकरे, सुशील कुमार मोदी ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बॉलीवुड माफिया' के दबाव में हैं उद्धव ठाकरे, सुशील कुमार मोदी ने लगाया आरोप
Sun, 02 Aug 2020 09:59 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
- फोटो : ANI
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला किया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उद्धव ठाकरे बॉलीवुड माफिया के दबाव में काम कर रहे हैं और उन लोगों को बचाने की कोशिश में हैं जो इस केस से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि उद्धव ठाकरे बॉलीवुड माफिया के दबाव में हैं और जो कांग्रेस के संरक्षण हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मुंबई पुलिस पर भी बाधा डालने का आरोप लगाया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के काम में बाधा डाल रही है।
विज्ञापन
अब बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए के लिए पहुंची बिहार पुलिस को मुम्बई पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) August 1, 2020
इससे पहले शुक्रवार को सुशील कुमार मोदी सुशांत सिंह राजपूत मामले को सीबीआई को सौंपने की बात कह चुके हैं। सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है, जिस वजह से बीजेपी को लगता है कि इस मामले को सीबीआई को सौंप देना चाहिए।
बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले फ्लैट पर फांसी लगा ली थी। सूत्रों की माने तो बिहार सरकार इस मामले की जांच सीबीआई की ओर से कराने की मांग कर रही है। सुशांत सिंह राजूपत के परिवार वालों ने उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की है।
इधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पहले ही सीबीआई जांच के लिए हामी भर चुके हैं लेकिन वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की ओर से केस को सीबीआई को सौंपने का इंतजार कर रहे हैं।