फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Modi said I am in favor of reservation in private sector yet not decided at party level

व्यक्तिगत रूप से निजी क्षेत्र में आरक्षण के पक्ष में हूं, पार्टी स्तर पर फैसला नहीं हुआ: सुशील मोदी

Thu, 07 Dec 2017 01:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
Sushil Modi said I am in favor of reservation in private sector yet not decided at party level
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी - फोटो : PTI
उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि आरक्षण का विरोध करने से सामाजिक समरसता नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पदोन्नति में आरक्षण के पक्ष में है, व्यक्तिगत रूप से मैं निजी क्षेत्र में भी आरक्षण का पक्षधर हूं, लेकिन पार्टी  के स्तर पर अभी इसका फैसला नहीं किया गया है। मोदी ने आरोप लगाया कि आरक्षण के मुद्दे पर राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियां भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश करती हैं। 
विज्ञापन


बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि जब तक समाज में गैरबराबरी रहेगी तब तक आरक्षण जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियां दलित वोट बैंक की राजनीति करती है और आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश करती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दलितों के लिए नीति बयान पर उदय नारायण का यू-टर्न!
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि समारोह में उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'व्यक्तिगत रूप से मैं निजी क्षेत्र में भी आरक्षण का हिमायती हूं, लेकिन अभी पार्टी  के स्तर पर फैसला किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को जिस तरह से संघर्ष करना पड़ा, स्थितियां आज वैसी नहीं हैं, लेकिन सच्चाई अभी भी बदली नहीं है और एससी-एसटी लोकसभा और विधानसभा अब भी अपने बलबूते पर चुनाव जीतकर नहीं पहुंच पाएंगे। 


सुशील मोदी ने कहा कि आरक्षण की नीति नहीं होने की वजह से राज्यसभा और विधान परिषद में दलितों की संख्या नहीं के बराबर है। भाजपा पदोन्नति में आरक्षण की पक्षधर है। तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के समय प्रोमोशन में आरक्षण को लेकर संविधान में संशोधन हुआ था। 

बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केवल नहाने से दलितों का भला नहीं हो सकता। केंद्र और बिहार सरकार दलितों के हित में कई योजनाएं चला रही हैं, जिससे दलितों का भला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed