{"_id":"5a1b4ca74f1c1b6f548bfa74","slug":"sushil-modi-s-fear-to-tej-pratap-says-lalu-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू बोले- तेज प्रताप के जरा सा फुफकारने भर से डर गए मोदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू बोले- तेज प्रताप के जरा सा फुफकारने भर से डर गए मोदी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 27 Nov 2017 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज प्रताप द्वारा भाजपा नेता सुशील मोदी को दी गई धमकी के बाद रविवार को लालू प्रसाद यादव ने माहौल को हल्का करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप ने जरा सा फुफकार क्या दिया, ये लोग तो डर गए।
विज्ञापन
ये लोग आराम से शादी कर सकते हैं और हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। सुरक्षा कारणों से सुशील मोदी द्वारा अपने बेटे की शादी के कार्यक्रम की जगह को बदलने पर पूछे गए सवाल के जवाब में लालू बोल रहे थे।
विज्ञापन
दरअसल पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें लालू के बेटे तेज प्रताप ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को धमकी दी थी कि वे उनके बेटे की शादी में उन्हें घर में घुसकर मारेंगे।
विज्ञापन
हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वे कोई गुंडा या आतंकवादी नहीं हैं। सुशील मोदी बिना किसी डर के शादी का आयोजन करें।