फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Modi Claims GV Mall to be Lalu Yadav's Property

बिहार में जीवी मॉल में आग से करोड़ों का नुकसान, मोदी ने लालू की संपत्ति बताया

Sun, 21 May 2017 12:48 AM IST
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर Updated Sun, 21 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sushil Modi Claims GV Mall to be Lalu Yadav's Property
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Self
पटना के जीवी मॉल में शनिवार सुबह लगी आग बुझी भी नहीं थी कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की ओर से किए गए दावे आग से इतर इस मॉल को सुर्खियों में ला दिया। लालू एंड फैमिली की कुंडली खंगाल रहे मोदी ने दावा किया है कि जीवी मॉल बिहार के पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव के नाम पर जरूर बताया जाता है, लेकिन यह संपत्ति लालू परिवार की है।
विज्ञापन


मोदी ने मीडिया को इस बाबत दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। इस मॉल का निर्माण राजद के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक श्रीनारायण यादव के बेटों ने कराया है। इस संपत्ति की खरीदगी साल 2014 में की गई है। 31 जनवरी, 2014 को सिंघानिया से रोहिणी आचार्या के नाम संपत्ति का स्थानांतरण 58 लाख 98 हजार रुपये में किया गया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह पटना के बोरिंग रोड में स्थित जीवी मॉल में भयंकर आग लग गई। दर्जन भर दमकल के सहयोग से आग की लपटों पर कई घंटों बाद काबू पाया जा सका है। कई प्रतिष्ठानों को करोड़ों का नुकसान होने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed