{"_id":"5920969d4f1c1baa68f22793","slug":"sushil-modi-claims-gv-mall-to-be-lalu-yadav-s-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में जीवी मॉल में आग से करोड़ों का नुकसान, मोदी ने लालू की संपत्ति बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में जीवी मॉल में आग से करोड़ों का नुकसान, मोदी ने लालू की संपत्ति बताया
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
Updated Sun, 21 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना के जीवी मॉल में शनिवार सुबह लगी आग बुझी भी नहीं थी कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की ओर से किए गए दावे आग से इतर इस मॉल को सुर्खियों में ला दिया। लालू एंड फैमिली की कुंडली खंगाल रहे मोदी ने दावा किया है कि जीवी मॉल बिहार के पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव के नाम पर जरूर बताया जाता है, लेकिन यह संपत्ति लालू परिवार की है।
मोदी ने मीडिया को इस बाबत दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। इस मॉल का निर्माण राजद के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक श्रीनारायण यादव के बेटों ने कराया है। इस संपत्ति की खरीदगी साल 2014 में की गई है। 31 जनवरी, 2014 को सिंघानिया से रोहिणी आचार्या के नाम संपत्ति का स्थानांतरण 58 लाख 98 हजार रुपये में किया गया।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह पटना के बोरिंग रोड में स्थित जीवी मॉल में भयंकर आग लग गई। दर्जन भर दमकल के सहयोग से आग की लपटों पर कई घंटों बाद काबू पाया जा सका है। कई प्रतिष्ठानों को करोड़ों का नुकसान होने की खबर है।