फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Modi accuses Lalu yadav over land grabbing issue

बिहार: सुशील मोदी ने लालू परिवार पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप

Sun, 01 Jul 2018 05:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना 
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना  Updated Sun, 01 Jul 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Sushil Modi accuses Lalu yadav over land grabbing issue
बिहार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर लालू प्रसाद यादव के परिवार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने लालू परिवार पर नए तरीके से संपत्ति हथियाने और बेनामी संपत्ति बनाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


मोदी ने कहा वसीयत, पॉवर ऑफ अटॉर्नी आदि लालू के जमीन हथियाने के कई मॉडस ऑपरेंडी हैं। लीज के माध्यम से संपत्ति हथियाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा गरीब रिश्तेदार के नाम से जमीन खरीदवा लिया फिर उससे लीज पर ले लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लालू के बड़े भाई स्वर्गीय मुकुंद प्रसाद के नाम से अलग-अलग जगह जमीन खरीदवाया गया। फिर उन सभी जमीनों को तेजस्वी यादव के नाम पर 91 साल के लीज पर लिखवा लिया गया। करोड़ों की जमीन को बहुत कम किराया दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव केवल 750 करोड़ का मॉल ही नहीं बनवा रहे थे बल्कि करोड़ों के लोहे का व्यापार भी करते हैं। वह लारा एंड संस नामक आयरन और स्टील बेचने वाले प्रतिष्ठान के भी मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed